मैहर में दर्दनाक सड़क हादसा, 20 से ज्यादा लोग घायल

बाइक को बचाने के दौरान वाहन का संतुलन बिगड़ा, घायलों को मैहर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, कुछ को गंभीर हालत में रेफर किया गया।

मैहर में दर्दनाक सड़क हादसा, 20 से ज्यादा लोग घायल
google

21 दिसंबर की दोपहर 1 बजे मैहर के बदेरा थाना क्षेत्र में सड़क हादसा हो गया। पिकअप वैन भदनपुर गांव के पास से जा रही थी कि तभी सामने से एक बाइक आ गई, जिसे बचाने के चक्कर में बैलेंस बिगड़ गया और गाड़ी पलट गई। हादसे में बारखुर्द गांव से एक ही परिवार के 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

साकेत परिवार के लोग बारहों कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पिकअप से गए थे। कार्यक्रम से लौटते वक्त ही यह हादसा हुआ। हादसे में कुछ लोग गाड़ी के नीचे दब गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकाला गया और मैहर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों में से पांच की गंभीर स्थिति को देखते हुए सतना, रीवा और तीन को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बाकी घायलों का इलाज मैहर सिविल अस्पताल में जारी है।

घायलों में विमल साकेत, चांदनी साकेत, सरोज साकेत, राजसमंद साकेत, दिनेश साकेत, रवि, भैयालाल, संतलाल, मुन्नीलाल, रानी, लक्ष्मी, रेखा, सुखमणि, संतलाल, अमित, सुमन, सुमन, सोनम साकेत, अभिषेक साकेत और रेखा साकेत शामिल हैं।