IAS संतोष वर्मा के समर्थन में धरना, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

भोपाल में डां. आंबेडकर जयंती मैदान पर दलित आदिवासी वंचित फोरम मध्यप्रदेश के अध्यक्ष डां. मोहनलाल पाटील की अध्यक्षता में IAS संतोष वर्मा के समर्थन में धरना दिया गया.

IAS संतोष वर्मा के समर्थन में धरना, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

भोपाल में डां. आंबेडकर जयंती मैदान पर दलित आदिवासी वंचित फोरम मध्यप्रदेश के अध्यक्ष डां. मोहनलाल पाटील की अध्यक्षता में IAS संतोष वर्मा के समर्थन में धरना दिया गया. डा. मोहनलाल पाटील ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज  के खिलाफ बयान देने पर संतोष वर्मा के खिलाफ आंदोलन किया गया और उन्हें नौकरी से बर्खास्तगी की मांग की गई.

मोहनलाल पाटील ने क्या कहा? 

उन्होंने आगे कहा कि मध्यप्रदेश सरकार कार्रवाई करते हुए. केन्द्र सरकार से बर्खास्तगी की अपील की. मोहन लाल ने कि जब संतोष वर्मा ने अपने कहे पर खेद व्यक्त किया तो मामला यहीं समाप्त हो जाना चाहिए था. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि हम संतोष वर्मा की किसी बात का समर्थन नहीं करते हैं.  

 ये धरना संतोष वर्मा को नौकरी से बर्खास्त करने के लिये केन्द्र सरकार से जो सिफारिश की गई उसे वापिस लेने की मांग को लेकर था. प्रदर्शनकारियों ने टी टी नगर, थाना प्रभारी को मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम का ज्ञापन सौंपा.  इस दौरान अजाक्स के पुर्व अध्यक्ष आईएएस मान दाहिमा ने विवादित बयान दिया उन्होंने कहा कि संतोष वर्मा का कोई बाल बाका नही कर सकता है. इस दौरान रामु गजभीये, दलित बन्सोड, वामन जंजाले, यु जी चवरे, प्रभाकर गजभिए, दिलिप मस्के, सिध्दार्थ मोरे, विक्रम चौधरी, राजविर अग्निहोत्री, अंजली चवरे, नरेन्द्र गडपायले ने संबोधित किया. धरने पर सर्वश्री रामदास घोंसले, बाबुराव ढोने, चिंतामन पगारे, विजय कुमार, धनराज शेन्डे, मनोज मानिक, अशोक पाटील, कैलाश वल्ले, चंद्रकुमार ढोले, सिध्दार्थ जाधव, सुरेश जाधव, सिध्दार्थ पाटील, जयश जाधव, अशोक वंजारी, सुमेध वाघमारे, संदिप मानकर, राहुल लोनारे, राहुल मेश्राम, उमेश नारनवरे, नितिन घोडेश्वार, किशोर वंजारी, पी सी पुसे, विजय सुरडकर, लक्ष्मण वाहने, श्रीमती कल्पना पाटील, श्रीमती कल्पना मानिक, अरुण कडवे, विजय सोनवाने, विनोद बागुल, विधान सालवे, अशोक बागुल, जितेन रंगारी, दिपक गवई, गणेश खोबरागड़े, अरुण गोडबोले, मधु बावस्कर, मौजूद रहे.