MP पुलिस के अफसरों को विशिष्ट सेवा सम्मान

मध्यप्रदेश पुलिस के चार पुलिस अफसरों को विशिष्ट सेवा और 17 को सराहनीय सेवा पदक मिला है.

MP पुलिस के अफसरों को विशिष्ट सेवा सम्मान
google

मध्यप्रदेश पुलिस के 4 पुलिस अफसरों को विशिष्ट सेवा और 17 को सराहनीय सेवा पदक मिला है. इन IPS, SPS और पुलिस सेवा के अधिकारियों और कर्मचारियों को अगले साल 15 अगस्त पर दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा. 

एमपी के एडीजी योगेश देशमुख, राकेश गुप्ता के अलावा कांस्टेबल देवेन्द्र कुमार कौशल और हेड कांस्टेबल वाल्टर हेनरी एक्का को विशिष्ट सेवा पदक दिया जाएगा. एमपी पुलिस को इस साल वीरता पदक नहीं मिल पाया है.

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सराहनीय सेवा और विशिष्ट सेवा पदक के लिए चुने गए अफसरों के वो ही पदनाम सूची में लिखे हैं, जो प्रस्ताव भेजते समय थे. पदक पाने वाले अफसरों में 6 IPS, 6 SPS और 9 पुलिस मुख्यालय से संबद्ध निरीक्षक, SI, ASI, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल शामिल हैं.

ये हैं पदक पाने वाले अफसर

  • सीमा अलावा डिप्टी कमिश्नर पुलिस
  • धर्मेंद्र सिंह भदौरिया डीआईजी
  • विजय कुमार खत्री डीआईजी
  • आशीष खरे एआईजी
  • नीरज पांडेय एएसपी
  • रूपेश कुमार द्विवेदी एएसपी
  • राजेश सहाय एसपी
  • दिनेश कुमार सिंह डीएसपी
  • प्रवीण पवार निरीक्षक
  • कुंजेश श्रीवास्तव निरीक्षक
  • वीरेंद्र सिंह डीएसपी
  • मनोज कुमार दुबे निरीक्षक
  • मनेता राय निरीक्षक
  • अलरिज विन्सेंट सिंह डीएसपी
  • राजेंद्र कुमार दुबे एएसआई
  • कल्याण सिंह हेड कांस्टेबल
  • अशोक राव सावंत एएसआई