दुलारचंद हत्याकांड-अनंत सिंह आधी रात बाढ़ से गिरफ्तारी, पटना ले गई पुलिस

मोकामा में RJD नेता दुलारचंद की हत्या के मामले पटना पुलिस ने शानिवार की देर रात बाहुबली अनंत सिंह को उनके घर से गिरफ्तार किया है.

दुलारचंद हत्याकांड-अनंत सिंह आधी रात बाढ़ से गिरफ्तारी, पटना ले गई पुलिस

मोकामा में RJD नेता दुलारचंद की हत्या के मामले पटना पुलिस ने शानिवार की देर रात बाहुबली अनंत सिंह को उनके घर से गिरफ्तार किया है. रात में करीब 150 पुलिस वालों के साथ टीम अनंत सिंह के बाढ़ थाना क्षेत्र के बेढ़ना में कारगिल चौक स्थित घर पहुंची थी.

इसे पटना SSP कातिकेय शर्मा लीड कर रहे थे. पुलिस ने अनंत सिंह को घर से उठाया और पटना लेकर आई. जहां अनंत सिंह को SSP कार्यालय परिसर स्थित रंगदारी सेल में रखा गया है. इधर, दुलारचंद के पोते नीरज यादव ने कहा है कि, अनंत सिंह को फांसी होने के बाद दादा के लिए ब्रह्मभोज करेंगे.

मोकामा से JDU उम्मीदवार अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर जनसुराज पार्टी के मोकामा से उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी ने कहा, 'यह एक अच्छा कदम है, लेकिन अगर वे पहले कार्रवाई करते तो अच्छा होता। आज वह 50 वाहनों के काफिले में घूम रहे थे और चुनाव प्रचार में भी शामिल हुए. जब ​​उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई थी, तो उन्हें पहले ही गिरफ्तार कर लिया जाना चाहिए था, लेकिन देर आए दुरुस्त आए.  अब महत्वपूर्ण यह है कि पुलिस पूरे मामले की जांच कैसे करती है. यह उनके परिवार के लिए राहत की बात है.  30 अक्टूबर को जनसुराज के कैंडिडेट के प्रचार के दौरान RJD नेता दुलारचंद (76) की हत्या हुई थी.

अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया. लोगों के भारी दबाव और चुनाव में होते नुकसान को देखते हुए एक्शन लेना पड़ा.

अनंत सिंह ने पिछले दिनों काफी उत्पात मचाया. कई पत्रकारों को बेइज्जत किया. कई पत्रकारों को धमकाया.

आखिर में मर्डर के आरोप में गिरफ्तारी हो गई. pic.twitter.com/JTuM496gvG
— Ranvijay Singh (@ranvijaylive) November 2, 2025

पटना में बढ़ाई गई सुरक्षा

बाहुबली अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद पटना DM डॉ, त्यागराजन और SSP कार्तिकेय शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. DM ने बताया, मोकामा में हुई इस घटना को जिला प्रशासन और पुलिस ने बहुत गंभीरता से लिया है. हमने मामले में कई कार्रवाई की है. आदर्श आचार संहिता पूरी चुनाव प्रक्रिया का एक मजबूत स्तंभ है. चुनाव आयोग के निर्देशानुसार, हम स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

अगर कोई असामाजिक तत्व कानून या आदर्श आचार संहिता के खिलाफ जाने की कोशिश करता है, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी. हमने 100% हथियार जमा करने के निर्देश दिए हैं। सभी वैध हथियार जल्द ही जमा कर दिए जाएंगे.