ब्रेकअप से बौखलाया युवक, गर्लफ्रेंड के घर पर फेंके केरोसिन बम
तमिलनाडु के कोयंबटूर में ब्रेकअप से नाराज युवक ने लड़की के घर पर केरोसिन बम फेंक दिया। आरोपी पर पहले से 31 आपराधिक मामले दर्ज हैं। CCTV फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
तमिलनाडु के कोयंबटूर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां ब्रेकअप से नाराज एक शातिर अपराधी ने लड़की के घर पर केरोसिन बम (पेट्रोल बम की तरह) से हमला कर दिया। इस हमले के कारण घर के बरामदे में भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मुख्य आरोपी कार्तिक उर्फ मारियप्पन को गिरफ्तार कर लिया है।

लड़की ने प्यार ठुकराया तो घर पर पेट्रोल बम फेंका दिया। लड़की और आरोपी पहले एक ही कॉलेज में बढ़ते थे। दोनों के बीच दोस्ती थी लेकिन लड़की ने बाद में दूरी बना ली थी।

????कोयंबटूर, तमिलनाडु pic.twitter.com/KuNWO4SDUE
— Romita Tiwari (@romita_tiwari) May 25, 2026

31 केसों का सच आते ही लड़की ने बना ली थी दूरी..
पुलिस जांच में जो खुलासा हुआ है, वह बेहद चौंकाने वाला है। आरोपी कार्तिक और पीड़ित लड़की के बीच पहले दोस्ती थी। सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन हाल ही में लड़की को पता चला कि कार्तिक कोई साधारण युवक नहीं बल्कि एक हिस्ट्रीशीटर है।
अपराधिक रिकॉर्ड..
कार्तिक के खिलाफ हत्या (Murder) समेत 31 से ज्यादा गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
धमकी..
जैसे ही लड़की को उसकी इस सच्चाई का पता चला, उसने कार्तिक से दूरी बना ली और बातचीत पूरी तरह बंद कर दी। रिश्ता टूटने से बौखलाए कार्तिक ने लड़की को जान से मारने की धमकी दी थी।
बाइक पर आए और बरसाए बम..
पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में रविवार को हुई इस खौफनाक वारदात की पूरी कहानी बताई, रविवार शाम को कार्तिक अपने तीन दोस्तों के साथ बाइक पर सवार होकर लड़की के घर पहुंचा। बिना बाइक से उतरे, कार्तिक ने एक के बाद एक दो केरोसिन बम लड़की के घर के अंदर फेंके और मौके से फरार हो गया। बम गिरते ही घर के बरामदे में तेजी से आग फैल गई। घटना के वक्त लड़की के पिता घर के बाहर ही मौजूद थे। उन्होंने कार्तिक को बम फेंकते हुए रंगे हाथों देख लिया और तुरंत शोर मचाया।

पड़ोसियों ने दिखाई बहादुरी, पानी डाल बुझाई आग..
पिता की आवाज सुनकर आसपास के पड़ोसी तुरंत मदद के लिए दौड़े। लोगों ने सबसे पहले बरामदे में खड़ी स्कूटी और साइकिल को खींचकर बाहर निकाला ताकि पेट्रोल टैंक की वजह से कोई बड़ा धमाका न हो। इसके बाद, स्थानीय निवासियों ने घर की अंडरग्राउंड पानी की टंकी से पानी निकाल-निकालकर आग पर काबू पाया।

पुलिस की कार्रवाई..
घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। सोमवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी कार्तिक उर्फ मारियप्पन को धर दबोचा। फिलहाल पुलिस उसके बाकी तीन साथियों की तलाश में जुटी है और मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।