सीएम हाउस में विश्व कप टीम की सदस्य क्रांति गौड़ का सम्मान, CM ने कहा- छतरपुर में बनेगा विश्व स्तरीय स्टेडियम

विश्व कप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की मेंबर रहीं क्रांति सिंह गौड़ को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीएम हाउस में मोमेंटो और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया.

सीएम हाउस में विश्व कप टीम की सदस्य क्रांति गौड़ का सम्मान, CM ने कहा- छतरपुर में बनेगा विश्व स्तरीय स्टेडियम
पब्लिक वाणी

विश्व कप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की मेंबर रहीं क्रांति सिंह गौड़ को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीएम हाउस में मोमेंटो और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कई बड़ी घोषणाएं भी की. उन्होंने क्रांति के पिता मुन्ना सिंह, जो फिलहाल सस्पेंड हैं, उन्हें पुलिस विभाग में बहाल किया जाने का आदेश दिया. साथ ही उन्होंने कहा कि छतरपुर में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए विश्व स्तरीय स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा.मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि 15 नवंबर को जबलपुर में जनजातीय गौरव दिवस पर क्रांति के सम्मान में एक भव्य कार्यक्रम  किया जाएगा. 

कार्यक्रम में खेल मंत्री विश्वास सारंग ने क्रांति के पिता मुन्ना सिंह, मां नीलम सिंह और कोच राजीव बिल्थरे को सम्मानित किया. इस दौरान मौजूद खिलाड़ियों ने क्रांति से वर्ल्ड कप टूर्नामेंट की तैयारियों और अनुभवों को लेकर सवाल जवाब भी किए. 

समारोह के बाद क्रांति सिंह गौड़ भोपाल से अपने गृह जिले छतरपुर के लिए रवाना हों गईं. यहां पहुंचने पर उनका अभिनंदन और स्वागत जुलूस निकाला जाएगा. क्रांति सबसे पहले गुलगंज पहुंचेंगी, जहां वे चौपरिया सरकार मंदिर में दर्शन करेंगी। इसके बाद शाम करीब साढ़े चार बजे अपने गृह ग्राम घुवारा पहुंचेंगी. यहां तुलादान और भव्य स्वागत जुलूस के साथ उनका अभिनंदन किया जाएगा.