केंद्र में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 48 वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति, कई मंत्रालयों में नई तैनाती

केंद्र सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 48 वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति को मंजूरी दी. कई अहम मंत्रालयों में नई तैनाती, MP कैडर को भी बड़ी जिम्मेदारी.

केंद्र में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 48 वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति, कई मंत्रालयों में नई तैनाती

ई दिल्ली, 13 अप्रैल 2026। केंद्र सरकार ने संयुक्त सचिव और समकक्ष स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 48 वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्तियों को मंजूरी दी है। यह नियुक्तियां Appointments Committee of the Cabinet (ACC) द्वारा की गई हैं, जिनमें कृषि, रक्षा, गृह, स्वास्थ्य, आर्थिक मामलों, पर्यावरण, ऊर्जा, सड़क परिवहन, दूरसंचार और पर्यटन जैसे कई महत्वपूर्ण मंत्रालय शामिल हैं।

इस फेरबदल में कपिल मीना को नेशनल हॉर्टिकल्चर बोर्ड का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। वहीं प्रियंका दास को सिविल एविएशन मंत्रालय में संयुक्त सचिव बनाया गया है, जबकि हार्दिक सतिशचंद्र शाह को Prime Minister's Office (PMO) में प्राइवेट सेक्रेटरी (JS स्तर) की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

रक्षा मंत्रालय में प्रीति मीना, शैलेश चौरसिया, विनोद कुमार और अजीत कुमार श्रीवास्तव सहित कई अधिकारियों को महत्वपूर्ण पदों पर तैनात किया गया है। इसके अलावा आर्थिक मामलों, पर्यावरण, श्रम, स्वास्थ्य, ऊर्जा, खनन, टेक्सटाइल और टेलीकॉम जैसे विभागों में भी बड़े स्तर पर नई नियुक्तियां की गई हैं।

सरकार ने NITI Aayog, Food Corporation of India (FCI), Employees' Provident Fund Organisation (EPFO), National Mission for Clean Ganga (NMCG) और National Land Monetization Corporation (NLMC) जैसे प्रमुख संस्थानों में भी अहम पदों पर नियुक्तियां की हैं।

इस फेरबदल में मध्यप्रदेश कैडर के अधिकारियों को खास महत्व मिला है, जिन्हें केंद्र सरकार के महत्वपूर्ण मंत्रालयों में तैनात किया गया है—

▪ प्रियंका दास (IAS)
पद: संयुक्त सचिव, सिविल एविएशन मंत्रालय
भूमिका: एविएशन नीतियों, एयर कनेक्टिविटी और एयरपोर्ट डेवलपमेंट में अहम योगदान

▪ एस. तेजस्वी नाइक (IAS)
पद: संयुक्त सचिव, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय
भूमिका: रोजगार नीतियां, श्रमिक कल्याण और लेबर रिफॉर्म्स

▪ परिकिपंडला नरहरि (IAS)
पद: संयुक्त सचिव, भूमि संसाधन विभाग
भूमिका: भूमि सुधार, डिजिटल रिकॉर्ड और ग्रामीण भूमि प्रबंधन

▪ शण्मुगा प्रिया मिश्रा (IAS)
पद: जॉइंट डायरेक्टर (JS स्तर), Lal Bahadur Shastri National Academy of Administration
भूमिका: सिविल सर्विस ट्रेनिंग और नीति निर्माण क्षमता विकास

▪ गणेश शंकर मिश्रा (IAS)
पद: जॉइंट डायरेक्टर (JS स्तर), LBSNAA
भूमिका: प्रशासनिक प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण