मत्स्य महासंघ के प्रबंध संचालक अनुराग चौधरी ने हलाली जलाशय का किया औचक निरीक्षण

सम्राट अशोक सागर जलाशय पहुंचे अनुराग चौधरी, मछुआरों से सीधे संवाद कर सुनी समस्याएं; अधिकारियों को दिए तत्काल समाधान के निर्देश

मत्स्य महासंघ के प्रबंध संचालक अनुराग चौधरी ने हलाली जलाशय का किया औचक निरीक्षण

भोपाल। मत्स्य महासंघ के प्रबंध संचालक अनुराग चौधरी ने सम्राट अशोक सागर (हलाली) जलाशय का औचक निरीक्षण कर मत्स्य उत्पादन और जलाशय क्षेत्र में संचालित गतिविधियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मछुआरा समितियों के अध्यक्षों और मछुआरों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना।

मछुआरों द्वारा विभिन्न समस्याओं से प्रबंध संचालक को अवगत कराया गया, जिस पर अनुराग चौधरी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए समस्याओं का तत्काल निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मछुआरों के हितों की रक्षा और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना महासंघ की प्राथमिकता है।

निरीक्षण के दौरान मछुआरा समितियों के अध्यक्षों और प्रतिनिधियों द्वारा प्रबंध संचालक अनुराग चौधरी का शाल-श्रीफल भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित मछुआरा प्रतिनिधियों ने समस्याओं को मौके पर सुनने और तुरंत समाधान के लिए प्रबंध संचालक का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान पब्लिक वाणी समूह के CMD मृगेंद्र सिंह, हलाली डैम के मत्स्य विक्रय अनुबंधकर्ता राजेन्द्र सिंह, भोपाल क्षेत्रीय प्रबंधक वीरेंद्र चौहान, जलाशय प्रभारी मयंक बिष्ट सहित मत्स्य महासंघ के अधिकारी-कर्मचारी, समिति के अध्यक्ष शिवनारायण अहिरवार और अन्य मछुआरे उपस्थित रहे।