मंत्री कृष्णा गौर के बंगले पर धूमधाम से मनारक्षाबंधन जनता को दिया संदेश
मंत्री कृष्णा गौर के बंगले पर धूमधाम से मनारक्षाबंधन जनता को दिया संदेश! आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं,समर्थकों और आम नागरिकों का लगा रहा तांता ।
भोपाल: मध्य प्रदेश की पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण और महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह त्योहार भाई-बहन के पवित्र प्रेम और अटूट विश्वास का प्रतीक है, जो समाज में आपसी सौहार्द और स्नेह को मजबूत करता है। इस अवसर पर मंत्री कृष्णा गौर के भोपाल स्थित सरकारी बंगले पर उत्सव का सा माहौल रहा। सुबह से ही उनके आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और आम नागरिकों का तांता लगा रहा। मंत्री जी ने पारंपरिक उल्लास के साथ आगंतुकों से राखी बंधवाई और सभी को रक्षाबंधन की बधाई दी। इस दौरान बंगले को भव्य रूप से सजाया गया था, जहां महिला कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।


