IND vs PAK Live Score: टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराया, सुपर-8 में बनाई जगह
भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 175 रन बनाए. ईशान किशन ने 40 बॉल पर जबरदस्त 77 रन की पारी खेली
India vs Pakistan LIVE Score: टी-20 वर्ल्ड कप के हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से करारी शिकस्त दी। टूर्नामेंट के इतिहास में रनों के लिहाज से पाकिस्तान पर भारत की यह सबसे बड़ी जीत है. इस जीत के साथ भारतीय टीम ने सुपर-8 राउंड के लिए क्वालिफाई कर लिया है। लगातार तीन जीत के साथ टीम ग्रुप ए की पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गई है.
रविवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 114 रन पर ऑलआउट हो गई. पाकिस्तान के लिए उस्मान खान ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और हार्दिक पंड्या ने 2-2 विकेट लेकर पाकिस्तानी बल्लेबाज़ी की कमर तोड़ दी.
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए. टीम की ओर से ईशान किशन ने 40 गेंदों पर 77 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 32 रन का योगदान दिया। पाकिस्तान की ओर से सईम अयूब ने 3 विकेट लिए.
भारत की इस जीत ने न सिर्फ टूर्नामेंट में उसका दबदबा कायम रखा, बल्कि सुपर-8 की दौड़ में भी टीम की स्थिति मजबूत कर दी है.
shivendra 
