Mirabai Chanu ने दिलाया भारत को पहला Gold, Commonwealth Games 2026 में बनाया नया रिकॉर्ड
Commonwealth Games 2026: Mirabai Chanu ने दिया भारत की झोली में पहला Gold Medal, 190kg वजन उठाकर बनाया Games Record, लगातार तीसरी बार बनीं चैंपियन
नई दिल्ली: भारतीय स्टार वेटलिफ्टर Mirabai Chanu ने Commonwealth Games 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को पहला Gold Medal दिलाया। उन्होंने महिलाओं की 48kg Weightlifting स्पर्धा में कुल 190kg (85kg Snatch + 105kg Clean & Jerk) वजन उठाकर नया Commonwealth Games Record बनाया। इस जीत के साथ मीराबाई लगातार तीसरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स की चैंपियन बन गई हैं। इससे पहले उन्होंने Gold Coast 2018 और Birmingham 2022 में भी गोल्ड जीता था, जबकि Glasgow 2014 में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था।
रिकॉर्ड प्रदर्शन के दम पर जीता गोल्ड
Tokyo Olympics की सिल्वर मेडलिस्ट Mirabai Chanu ने मुकाबले की शुरुआत चुनौतीपूर्ण अंदाज में की। स्नैच के पहले प्रयास में वह 82kg वजन उठाने में असफल रहीं, लेकिन दूसरे प्रयास में 82kg और तीसरे प्रयास में 85kg सफलतापूर्वक उठाकर नया गेम्स रिकॉर्ड बनाया। इसके बाद Clean & Jerk के पहले प्रयास में भी चूकने के बावजूद उन्होंने दूसरे प्रयास में 105kg वजन उठाकर कुल 190kg के साथ गोल्ड अपने नाम कर लिया।
भारत को दो और सिल्वर मेडल
रविवार को भारत के लिए Rishikant Singh और Raja Muthupandi ने भी शानदार प्रदर्शन किया। पुरुषों की 60kg वेट कैटेगरी में ऋषिकांत ने कुल 264kg (121kg + 143kg) वजन उठाकर सिल्वर मेडल जीता। यह उनका दूसरा Commonwealth Games था। इससे पहले उन्होंने Birmingham 2022 में 55kg वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व किया था और वह मौजूदा Commonwealth Weightlifting Championships के चैंपियन भी हैं।
वहीं, Raja Muthupandi ने पुरुषों की 65kg स्पर्धा में कुल 286kg (126kg + 160kg) वजन उठाकर सिल्वर मेडल हासिल किया। चोट से वापसी करने वाले राजा का यह प्रदर्शन भारतीय दल के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इस वर्ग का गोल्ड मलेशिया के खिलाड़ी ने अपने नाम किया।
मेडल टैली में भारत की मजबूत शुरुआत
भारतीय दल ने अब तक Commonwealth Games 2026 में कुल 4 मेडल जीत लिए हैं, जिनमें 1 Gold, 2 Silver और 1 Bronze शामिल हैं। इससे पहले Jhandu Kumar ने पैरा पावरलिफ्टिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इन उपलब्धियों के साथ भारत फिलहाल Medal Tally में 8वें स्थान पर है, जबकि Australia 17 गोल्ड सहित 39पदकों के साथ शीर्ष पर बना हुआ है। भारतीय वेटलिफ्टर्स के शानदार प्रदर्शन से आने वाले मुकाबलों में भी देश को और पदकों की उम्मीद बढ़ गई है।
Varsha Shrivastava 
