Bhopal: ‘घुसखोर पंडत’ को लेकर एमपी में आक्रोश, FIR और नाम बदलने की मांग तेज
राजधानी भोपाल में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आने वाली फिल्म “घुसखोर पंडत” को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के बेनर तले शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया गया।
भोपाल: राजधानी भोपाल में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आने वाली फिल्म “घुसखोर पंडत” को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। दूसरे दिन भी ब्राह्मण समाज से जुड़े लोगों ने सड़कों पर उतरकर अपना विरोध जताया।
भोपाल में जोरदार प्रदर्शन
मंगलवार को एमपी नगर के जोन-2 इलाके में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के बैनर तले जोरदार प्रदर्शन किया गया।प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि फिल्म का नाम ही एक खास समाज को गलत तरीके से दिखाता है। उनका आरोप है कि ऐसे नाम समाज की छवि को नुकसान पहुंचाते हैं और आपसी भाईचारे पर भी असर डालते हैं।
MP में हो फिल्म पर एफआईआर- पुष्पेंद्र मिश्रा
अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष पुष्पेंद्र मिश्रा ने बताया कि उत्तर प्रदेश में इस फिल्म को लेकर एफआईआर दर्ज की जा चुकी है, लेकिन मध्य प्रदेश में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि जब तक यहां भी एफआईआर दर्ज नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
फिल्म का नाम बदलने की मांग
प्रदर्शन के दौरान लोगों ने फिल्म से जुड़े पोस्टरों पर जूते मारकर नाराजगी जाहिर की और फिल्म का नाम तुरंत बदलने की मांग की। साथ ही यह भी कहा गया कि अगर सरकार ने जल्द कदम नहीं उठाया, तो इस विरोध को पूरे प्रदेश में फैलाया जाएगा.ब्राह्मण समाज का कहना है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर बार-बार कंटेंट के जरिए एक खास वर्ग को निशाना बनाया जा रहा है, जिसे वे स्वीकार नहीं करेंगे।
sanjay patidar 
