भाजपा मना रही 47वां स्थापना दिवस, MP के 17 जिलों में हुआ पार्टी कार्यालयों का भूमिपूजन
भारतीय जनता पार्टी आज अपना 47वां स्थापना दिवस मना रही है। स्थापना दिवस को लेकर देशभर में BJP कार्यालयों में कई कार्यक्रम हो रहे हैं।
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी 6 अप्रैल 2026 को अपना 47वां स्थापना दिवस मना रही है। BJP के स्थापना दिवस को लेकर सोमवार को देशभर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किए जा रहें हैं। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश में 17 नए पार्टी कार्यलायों का भूमिपूजन किया गया है।

सबसे पहले सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल ने पार्टी का ध्वज फहराया। इस दौरान बीजेपी के तमाम पदाधिकारी, स्थानीय मंत्री, सांसद, विधायक मौजूद है। यहीं से 17 जिलों के कार्यालय के भूमिपूजन कार्यक्रम में सीएम और प्रदेश अध्यक्ष वर्चुअली जुड़ें।
सभी जिलों में बीजेपी कार्यालय हो, ये हमारा लक्ष्य
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की विचारधारा सहभागिता पर आधारित है। पार्टी ने अपने मूल विचारों से कभी समझौता नहीं किया है। बीजेपी 17 जिलों में कार्यालय निर्माण की शुरुआत कर रही है।

हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य है कि अगले पना दिवस से पहले प्रदेश के सभी जिलों में जपा के अपने कार्यालय हों। अभी जो कार्यालय बनाए जा रहें हैं उनमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम और पुस्तकालय की व्यवस्था होगी। यहां संगठन और पार्टी विचारधारा से जुड़ी पुस्तकें उपलब्ध रहेंगी।
संगठन की सबसे बड़ी ताकत कार्यकर्ता हैं- प्रदेश अध्यक्ष
हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी और अन्य नेताओं ने आगे बढ़ाया। भाजपा की सबसे बड़ी पूंजी उसका कार्यकर्ता है। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए संरचना तैयार की जा रही है, जिससे हर स्तर पर सक्रियता बढ़े।

बीजेपी 7 से 12 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में 'गांव-बस्ती चलो अभियान' चलाएगी। जिसमें सांसद, विधायक से लेकर पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं को भाग लेना होगा। इस अभियान के तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 50 बड़े गांवों को चिन्हित कर वहां विशेष कार्यक्रमों की सूची तैयार की गई है। इन गांवों में जाने वाले नेता केवल जनसभाएं ही नहीं करेंगे, बल्कि पार्टी की नींव रखने वाले पुराने और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के घर जाकर उनका आदर-पूर्वक सम्मान भी करेंगे ।
6 अप्रैल 1980 को हुई थी भाजपा की स्थापना
भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी। लेकिन इसकी नींव 1951 में बने भारतीय जनसंघ के दौरान पड़ी। जिसकी स्थापना श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय ने मिलकर की थी। 1975 से लेकर 1977 तक इमरजेंसी के बाद जनसंघ समेत कई दल मिलकर जनता पार्टी में शामिल हुए, लेकिन मतभेदों के कारण 1980 में सभी दल अलग हो गए। इसके बाद भाजपा का गठन हुआ।

भाजपा की स्थापना के बाद से पार्टी के दो प्रधानमंत्री रहे हैं- नरेंद्र मोदी और अटल बिहारी वाजपेयी। साल 1996, 1998 और 1999 के लोकसभा चुनावों में, पार्टी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में, पार्टी ने 303 सीटें जीतीं, जो पार्टी के इतिहास में सबसे ज्यादा हैं।
Varsha Shrivastava 
