नागचंद्रेश्वर मंदिर में दर्शन के दौरान 13 श्रद्धालु घायल, एक की हालत गंभीर
उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार पर उमड़ी दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़, हरसिद्धि और बड़े गणेश मंदिर के सामने कई श्रद्धालुओं बैरिकेडिंग में फंसे, 13 घायलों में 1 की हालत गंभीर
सावन के तीसरे सोमवार को Ujjain में नागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। साल में सिर्फ एक बार खुलने वाले Nagchandreshwar Temple में दर्शन को लेकर सुबह से ही भारी भीड़ रही। भगवान Mahakal और नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए मंदिर क्षेत्र और आसपास की सड़कों पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं।
बैरिकेडिंग में बढ़ा भीड़ का दबाव
इसी दौरान Harsiddhi Temple और Bade Ganesh Temple के सामने बनाए गए बैरिकेडिंग वाले क्षेत्र में अचानक भीड़ का दबाव बढ़ गया। इससे कई श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई। कुछ महिला-पुरुष और युवतियां घबराहट के बाद बेहोश हो गए। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और परिजनों ने उन्हें संभाला और इलाज के लिए Ujjain District Hospital पहुंचाया।

13 घायलों में एक की हालत गंभीर
मिली जानकारी के अनुसार, घटना में कुल 13 श्रद्धालु घायल हुए हैं। इनमें एक श्रद्धालु की हालत गंभीर बताई जा रही है। अन्य श्रद्धालुओं का भी जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टर सभी मरीजों की स्थिति पर नजर रख रहे हैं।
सावन सोमवार के चलते Ujjain में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी है। ऐसे में मंदिर परिसर, बैरिकेडिंग वाले रास्तों और आसपास के मार्गों पर लगातार भीड़ बनी हुई है। अचानक भीड़ बढ़ने से श्रद्धालुओं और सुरक्षाकर्मियों के सामने व्यवस्था संभालने की चुनौती भी बढ़ गई।
सालभर में सिर्फ नारपंचमी पर खुलता है मंदिर
नागचंद्रेश्वर का मंदिर महाकाल मंदिर के तीसरे तल पर स्थित है। सालभर यहां के पट बंद रहते हैं और पूरे साल में सिर्फ एक बार नागपंचमी पर श्रद्धालुओं के लिए पट खोले जाते हैं। यही वजह है कि नागपंचमी के पावन अवसर पर मिलने वाले दर्शन के लिए देशभर से भक्तगण उज्जैन आते हैं। इस बार संयोग से नागपंचमी और सावन का तीसरा सोमवार एक ही दिन होने से भक्तों की भीड़ बढ़ गई है।
Varsha Shrivastava 
