शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 500 अंक उछला; IT शेयरों में बिकवाली

शेयर बाजार में आज जोरदार तेजी देखने को मिली, जहां सेंसेक्स 500 अंकों से अधिक और निफ्टी 150 अंकों से ज्यादा की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। Eternal, Sun Pharma, Bharti Airtel और ONGC जैसे शेयरों में खरीदारी रही, जबकि TCS, Infosys और अन्य IT शेयरों में कमजोरी देखने को मिली।

शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 500 अंक उछला; IT शेयरों में बिकवाली
google

9 जुलाई गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। कल जहां बाजार में गिरावट थी, तो वहीं आज सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त में कारोबार कर रहे हैं। सुबह 11 बजे के करीब सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 77,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी 150 अंक की बढ़त के साथ 24,050 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Eternal Ltd., Sun Pharma, Bharti Airtel, Titan Company, ONGC और Hindalco के शेयर आज सबसे ज्यादा प्रॉफिट में कारोबार कर रहे हैं, वहीं TCS, Infosys, HCL Tech और Tech Mahindra जैसे IT शेयर आज लॉस में चल रहे हैं। बाजर में तेजी की वजह बैंकिंग स्टॉक्स है।