सिंगरौली पुलिस में बड़ा फेरबदल, बैढ़न समेत कई चौकियों के प्रभारी बदले

सिंगरौली पुलिस में बड़ा फेरबदल हुआ है। बैढ़न कोतवाली समेत गोरबी, जयंत और खुटार चौकी के प्रभारी बदले गए हैं. जानिए किस अधिकारी को मिली कौन-सी जिम्मेदारी.

सिंगरौली पुलिस में बड़ा फेरबदल, बैढ़न समेत कई चौकियों के प्रभारी बदले

सिंगरौली। जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाने के लिए पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. पुलिस अधीक्षक षियाज के एम. ने स्थानांतरण आदेश जारी करते हुए कई पुलिस अधिकारियों और उपनिरीक्षकों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है. जिले के महत्वपूर्ण महत्वपूर्ण थानों और चौकियों की कमान अब नए अधिकारियों के हाथों में होगी.

जारी आदेश के मुताबिक कोतवाली बैढ़न के थाना प्रभारी रहे डीएसपी अशोक सिंह परिहार को अब अजाक डीएसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं अभिमन्यु द्विवेदी को बैढ़न कोतवाली का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है.

गोरबी, जयंत और खुटार चौकी में भी बदलाव

फेरबदल के तहत खुटार चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक शीतला यादव को अब गोरबी चौकी प्रभारी बनाया गया है। वहीं साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक पवन सिंह को जयंत चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है.

जयंत क्षेत्र कोयला और औद्योगिक गतिविधियों के लिहाज से जिले का महत्वपूर्ण इलाका है. ऐसे में यहां कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की जिम्मेदारी अहम मानी जा रही है.

वहीं उपनिरीक्षक अमन वर्मा को खुटार चौकी का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है. उनके सामने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण की जिम्मेदारी होगी.

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

अधिकारी नई जिम्मेदारी
डीएसपी अशोक सिंह परिहार अजाक डीएसपी
अभिमन्यु द्विवेदी थाना प्रभारी, बैढ़न
उपनिरीक्षक शीतला यादव चौकी प्रभारी, गोरबी
उपनिरीक्षक पवन सिंह चौकी प्रभारी, जयंत
उपनिरीक्षक अमन वर्मा चौकी प्रभारी, खुटार

अब नई टीम के प्रदर्शन पर नजर

पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल के बाद बैढ़न, जयंत, गोरबी और खुटार जैसे महत्वपूर्ण पुलिसिंग केंद्रों पर अधिकारियों के चेहरे बदल गए हैं. प्रशासनिक बदलाव के बाद अब नई जिम्मेदारी संभालने वाले अधिकारियों के सामने अपने-अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने की चुनौती होगी.

फिलहाल, नई पदस्थापना के बाद पुलिसिंग में कितना बदलाव आता है और इन क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण को लेकर नई टीम किस तरह काम करती है, इस पर नजर रहेगी.