रीवा: युवक की मौत पर बवाल, गुस्साए परिजनों ने सड़क पर शव रखकर किया चक्काजाम
रीवा के एक युवक का शव उत्तर प्रदेश के बांदा में मिलने के बाद आक्रोशित परिजनों ने स्थानीय लोगों के साथ सड़क पर चक्काजाम कर प्रदर्शन किया।
रीवा के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी एक युवक का शव उत्तर प्रदेश के बांदा क्षेत्र में मिलने के बाद शहर में आक्रोश का माहौल बन गया। युवक का शव रीवा पहुंचते ही परिजन और स्थानीय लोग भड़क उठे और निपानिया मोहल्ले में सड़क पर चक्काजाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

परिजनों का आरोप है कि युवक जिस सिक्योरिटी कंपनी में कार्यरत था, उसी कंपनी से जुड़े लोगों की भूमिका संदिग्ध है। उन्होंने कंपनी के कर्मचारियों और मालिकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि जब तक आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित लोग आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग पर अड़े रहे। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है
Varsha Shrivastava 
