अमहिया पुलिस ने पल्सर के आरोपी चोर को गिफ्तार कर बाइक बरामद की

अमहिया थाना पुलिस ने 14 अप्रैल को चोरी हुई पल्सर बाइक बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

अमहिया पुलिस ने पल्सर के आरोपी चोर को गिफ्तार कर बाइक बरामद की
पब्लिकवाणी

रीवा की अमहिया थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बुधवार को रीवा SP के निर्देशन में थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल और उनके स्टॉफ ने मिलकर एक मोटरसाइकिल और चोरी के आरोपी को पकड़ लिया। 

जानकारी के मुताबिक फरियादी अनुज सिंह निवासी द्वारिका नगर ने अमहिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी की 14 अप्रैल को पी. के. स्कूल के पीछे से उसकी पल्सर बाइक क्रमांक MP53ML6895  एक अज्ञान आरोपी ने चुरा ली है. 

शिकायत के बाद से थाने की पुलिस सक्रिय होकर मोटरसाइकिल ढूंढने में जुट गई, इसके कुछ दिनों के बाद पुलिस ने कटरा मोहल्ला निवासी मोहित सोंधिया पिता जगदीश सोंधिया उम्र 18 वर्ष  के कब्जे से वही चोरी की गई पल्सर बाइक जप्त कर ली। आरोपी को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।