Rewa Dengue News: मानसून के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

रीवा में मानसून के दौरान डेंगू के संदिग्ध और पुष्ट मामलों में बढ़ोतरी के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है. फॉगिंग, एंटी लार्वा छिड़काव और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

Rewa Dengue News: मानसून के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

रीवा. जिले में मानसून के सक्रिय होने के साथ ही डेंगू का खतरा भी बढ़ने लगा है. बीते कुछ दिनों में डेंगू के संदिग्ध और पुष्ट मामलों में बढ़ोतरी दर्ज होने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है. अस्पतालों में बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है, जिसे देखते हुए जांच की प्रक्रिया तेज कर दी गई है.

स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम संयुक्त रूप से डेंगू की रोकथाम के लिए अभियान चला रहे हैं. शहर के विभिन्न इलाकों में फॉगिंग, एंटी लार्वा दवा का छिड़काव और साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. साथ ही लोगों को मच्छरों से बचाव और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है.

बरसात में रखें विशेष सावधानी

स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घर और आसपास कहीं भी पानी जमा न होने दें. कूलर, पानी की टंकियों, गमलों और अन्य जल संग्रहण वाले स्थानों की नियमित सफाई करें. यदि किसी को तेज बुखार, शरीर दर्द या अन्य लक्षण दिखाई दें तो बिना देरी किए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं.

क्या बोले डॉक्टर

डॉ हरिओम गुप्ता ने बताया कि बरसात के मौसम में डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी होना सामान्य बात है. फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सतर्क रहना बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा कि साफ सफाई बनाए रखने, पानी जमा न होने देने और मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाकर डेंगू जैसी बीमारी से काफी हद तक बचा जा सकता है.