भोपाल। मध्यप्रदेश में मार्च के दूसरे सप्ताह से ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. प्रदेश के कई जिलों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और कई जगहों पर पारा सामान्य से 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा दर्ज किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार 15 मार्च के बाद गर्मी का असर और तेज हो सकता है.
ग्वालियर-चंबल में सबसे ज्यादा गर्मी
प्रदेश के ग्वालियर-चंबल संभाग में तापमान सामान्य से करीब 6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया है. इसके अलावा भोपाल, इंदौर और उज्जैन सहित कई बड़े शहरों में भी गर्मी का असर साफ दिखाई दे रहा है.
धार में सबसे ज्यादा तापमान
मंगलवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान धार में 39°C दर्ज किया गया. इसके अलावा कई शहरों में भी पारा 38 डिग्री के आसपास पहुंच गया.
अन्य प्रमुख शहरों का तापमान इस प्रकार रहा:
- सागर – 38.9°C
- रतलाम – 38.8°C
- नर्मदापुरम – 38.8°C
- खजुराहो (छतरपुर) – 38.3°C
- गुना – 38.1°C
- दमोह – 38°C
- टीकमगढ़ – 38°C
- बड़े शहरों का तापमान
प्रदेश के 5 बड़े शहरों में भी गर्मी का असर बढ़ता नजर आया
- ग्वालियर – 37.2°C
- उज्जैन – 37°C
- इंदौर – 36.8°C
- जबलपुर – 36.6°C
- भोपाल – 36.2°C
- 15 मार्च के बाद और बढ़ेगी गर्मी
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है. 15 मार्च के बाद प्रदेश में गर्मी का असर और तेज होने की संभावना है, जिससे कई शहरों में पारा 40 डिग्री के करीब पहुंच सकता है.