सीएम डॉ. मोहन यादव सागर-दमोह के दौरे पर, 405 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात
CM Mohan Yadav सागर और दमोह दौरे पर रहेंगे. सागर में ज्ञानवीर यूनिवर्सिटी का उद्घाटन करेंगे और हटा में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में 405 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन करेंगे.
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को सागर और दमोह जिले के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे कई जरूरी कार्यक्रमों में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री सागर में ज्ञानवीर विश्वविद्यालय के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे, जबकि दमोह जिले के हटा में आयोजित महिला सशक्तिकरण सम्मेलन को संबोधित करेंगे. मुख्यमंत्री का कार्यक्रम देर शाम दिल्ली दौरे के साथ समाप्त होगा, जहां वे एक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे.
दमोह के हटा में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दमोह जिले के हटा में आयोजित महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में शामिल होंगे. इस दौरान वे 405 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण करेंगे. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रहने की संभावना है.
सागर में ज्ञानवीर विश्वविद्यालय का उद्घाटन
मुख्यमंत्री सागर में ज्ञानवीर यूनिवर्सिटी का उद्घाटन करेंगे. इस अवसर पर युवाओं के लिए ‘युवा संगम वृहद रोजगार मेला’ भी आयोजित किया जाएगा.
रोजगार मेले में मिलेंगे नौकरी के अवसर
रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कई कंपनियां शामिल होंगी. कंपनियां युवाओं को रोजगार के अवसर और प्लेसमेंट ऑफर देंगी. इससे क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलने की उम्मीद है.
shivendra 
