बजट सत्र 2026 का शुभारंभ: राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने किया अभिभाषण, कार्यमंत्रणा समिति की बैठक सम्पन

बजट सत्र 2026 का शुभारंभ: राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने किया अभिभाषण, कार्यमंत्रणा समिति की बैठक सम्पन

मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र 2026 का शुभारंभ आज राज्यपाल मंगुभाई पटेल के विधानसभा आगमन के साथ हुआ। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार एवं संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर राज्यपाल का आत्मीय स्वागत किया।

राज्यपाल श्री पटेल ने विधानसभा सदन में अपने अभिभाषण का वाचन किया, जिसमें राज्य सरकार की प्राथमिकताओं, उपलब्धियों एवं भावी योजनाओं का उल्लेख किया गया।

कार्यमंत्रणा समिति की बैठक सम्पन्न

बजट सत्र के प्रथम दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर के सभापतित्व में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बजट सत्र के दौरान होने वाले विधायी कार्यों एवं कार्यसूची पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक अजय बिश्नोई, हरिशंकर खटीक, राजेन्द्र भारती, उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत सत्यदेव कटारे तथा प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

अध्यक्ष से सौजन्य भेंट

बजट सत्र के प्रथम दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष के कक्ष में मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, संसदीय कार्य मंत्री तथा मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों ने अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर से सौजन्य भेंट की एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र राज्य के वित्तीय प्रावधानों, नीतिगत निर्णयों एवं जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा का प्रमुख अवसर है।