भोपाल में VIP गाड़ियों पर कार्रवाई, कोर्ट के निर्देश पर हटाए हूटर और अवैध नंबर प्लेट

राजधानी भोपाल के जिला न्यायालय के जिला न्यायाधीश के निर्देश पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान छिंदवाड़ा महापौर से लेकर कई वीआईपी लोगों की गाड़ियों से उनके नंबर प्लेट और हूटर हटाए गए।

भोपाल में VIP गाड़ियों पर कार्रवाई, कोर्ट के निर्देश पर हटाए हूटर और अवैध नंबर प्लेट
पब्लिक वाणी

भोपाल कोर्ट के जिला जज द्वारा आज और कल राजधानी भोपाल की ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर वाहनों पर सायरन, ब्लैक फिल्म के अलावा जो लोग अपने पदों की प्लेट भी लगा लेते हैं, या नंबर प्लेट सही नहीं है, या नियम अनुसार नहीं है, उन सभी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

इस पूरी कार्रवाई को चलित न्यायिक कोर्ट के तहत किया गया। इसमें भोपाल जिला न्यायालय के CGM सहित चार मजिस्ट्रेट शामिल रहे। ट्रैफिक पुलिस द्वारा तत्काल लोगों को वहां पर रोककर उनका प्रकरण बनाकर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया और चालानी कार्रवाई के साथ-साथ उनके हूटर एवं अन्य नेम प्लेट को न केवल हटाया गया, बल्कि उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई भी की गई।

हूटर पर 3000 रुपये, काली फिल्म पर 500 रुपये का चालान बनाया गया। भोपाल पुलिस और थाने स्तर पर पुलिस हेलमेट को लेकर भी इस समय सख्त कार्रवाई कर रही है। भोपाल में अलग-अलग जगहों पर 14 से ज्यादा चेकिंग पॉइंट लगाकर यह कार्रवाई की जा रही है।