Bhopal Crime : भोपाल में चाकू की नोंक पर लूट! बेंच पर सो रहे व्यक्ति से मोबाइल और नकदी छीनकर फरार हुए बदमाश

Bhopal Crime : आरोप है कि बदमाशों ने अधेड़ उम्र के व्यक्ति के साथ मारपीट की। इसके बाद चाकू दिखाकर उनसे पैसे और गाड़ी की चाबी छीन ली।

Bhopal Crime : भोपाल में चाकू की नोंक पर लूट! बेंच पर सो रहे व्यक्ति से मोबाइल और नकदी छीनकर फरार हुए बदमाश

Bhopal Crime : मध्य प्रदेश। भोपाल के खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में अधेड़ उम्र के व्यक्ति से लूट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि अधेड़ दुकान के पास रखी बेंच पर सो रहे थे। इसी दौरान दो बदमाश वहां पहुंचे और उन्हें घेर लिया। एक बदमाश के हाथ में चाकू था, जबकि दूसरे ने अधेड़ को धमकाना शुरू कर दिया। अचानक हुए इस हमले से अधेड़ घबरा गए और बदमाशों के सामने रहम की गुहार लगाते रहे।

चाकू दिखाकर पैसे और गाड़ी की चाबी छीनी

आरोप है कि बदमाशों ने अधेड़ उम्र के व्यक्ति के साथ मारपीट की। इसके बाद चाकू दिखाकर उनसे पैसे और गाड़ी की चाबी छीन ली। अधेड़ लगातार आरोपियों से उन्हें छोड़ने की अपील करते रहे, लेकिन बदमाशों ने उनकी बात नहीं मानी। दोनों आरोपियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया और इसके बाद मौके से फरार हो गए।

पूरी वारदात CCTV कैमरे में रिकॉर्ड

पुलिस के मुताबिक, यह वारदात 16 अगस्त की बताई जा रही है। अब घटना का CCTV वीडियो सामने आया है। पूरी वारदात CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। फुटेज में दोनों आरोपी अधेड़ को घेरते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। CCTV फुटेज को आरोपियों की पहचान के लिए अहम सुराग माना जा रहा है।

फुटेज के आधार पर तलाश में जुटी पुलिस 

पुलिस के मुताबिक, अधेड़ ने अभी तक थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज नहीं कराई है। इसके बावजूद पुलिस सामने आए CCTV फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधेड़ की पहचान करने के साथ दोनों आरोपियों की पहचान और तलाश में भी जुटी है। फिलहाल वारदात के बाद दोनों बदमाश फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।