चित्रकूट से सतना आ रही उपाध्याय ट्रेवल्स की बस सोनौर मोड़ के पास पलटी, कई यात्री घायल

चित्रकूट से सतना आ रही उपाध्याय ट्रेवल्स की बस सतना जिले के सोनौर मोड़ के पास पलट गई, जिससे कई यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाकर राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

चित्रकूट से सतना आ रही उपाध्याय ट्रेवल्स की बस सोनौर मोड़ के पास पलटी, कई यात्री घायल
google

रिपोर्टर- अमित उपाध्याय

सतना जिले के कोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनौर मोड़ के पास एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कई यात्रियों के घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि बस उपाध्याय ट्रेवल्स की थी, जो चित्रकूट से सतना की ओर जा रही थी।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।