कांग्रेस नेता नरेश ज्ञानचंदानी का इस्तीफा, 37 साल बाद छोड़ा पार्टी का साथ

हुजूर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे नरेश ज्ञानचंदानी ने 37 साल बाद पार्टी की प्राथमिक सदस्यता छोड़ने का फैसला किया।

कांग्रेस नेता नरेश ज्ञानचंदानी का इस्तीफा, 37 साल बाद छोड़ा पार्टी का साथ

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस नेता नरेश ज्ञानचंदानी ने इस्तीफा दे दिया है। हुजूर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे नरेश ज्ञानचंदानी 37 साल तक कांग्रेस में सक्रिय रहे और अब उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता छोड़ने का फैसला किया है। कहा जा रहा है दिग्विजिय सिंह के समर्थक माने जाने वाले नरेश ज्ञानचंदानी मीनाक्षी नटराजन को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने से नाराज हैं।

नरेश ज्ञानचंदानी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को अपना इस्तीफा भेज दिया है। ज्ञानचंदानी ने कहा कि उन्होंने हमेशा पार्टी हित को सर्वोपरि रखा और कभी किसी पद की मांग नहीं की। वहीं, अब कांग्रेस नेता के इस्तीफे के बाद से प्रदेश की राजनीति में नई चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।