दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, Akasa Air और SpiceJet के विमान टकराए

दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की फ्लाइट पार्किंग एरिया में खड़े अकासा एयरलाइन के विमान से टकरा गई। हादसे में दोनों प्लेन को नुकसान लेकिन यात्री सुरक्षित।

दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, Akasa Air और SpiceJet के विमान टकराए

दिल्ली एयरपोर्ट पर अकासा एयर और स्पाइसजेट के विमानों की टक्कर हो गई। हादसा रुवार को दोपहर 2 बजे तब हुआ, जब स्पाइसजेट की फ्लाइट पार्किंग एरिया में खड़े अकासा एयरलाइन के विमान से टकरा गई। इस हादसे में दोनों प्लेन को पहुंचा है पर पैसेंजर और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं। 

दोनों प्लेन को नुकसान, पैसेंजर सुरक्षित

दिल्ली एयरपोर्ट पर पार्किंग एरिया में खड़े अकासा एयरलाइन से टकराने के बाद स्पाइसजेट विमान के राइट विंग्स को नुकसान पहुंचा है। वहीं, दूसरी ओर अकासा विमान का लेफ्ट विंग टूट गया है। स्पाइसजेट के विमान को दिल्ली में ही ग्राउंड कर दिया गया है और फिलहाल इसे उड़ान के लिए उपयोग में नहीं लिया जाएगा। 

अकासा एयरलाइंस के मुताबिक, अकासा एयर की दिल्ली से हैदराबाद जा रही फ्लाइट QP 1406 को 16 अप्रैल 2026 को वापस बे (पार्किंग एरिया) में लौटना पड़ा। ग्राउंड टीम यात्रियों को जल्द से जल्द हैदराबाद भेजने के लिए ऑप्शनल इंतजाम कर रही है। अकासा एयर का विमान हैदराबाद के लिए पुशबैक कर रहा था, तभी लेह से आया स्पाइसजेट विमान गेट की ओर बढ़ रहा था। इस वजह से टक्कर हो गई।