इंदौर में नारी शक्ति का आभार सम्मेलन, PM नरेंद्र मोदी और CM मोहन यादव को धन्यवाद देंगी महिलाएं

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत 33 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण दिए जाने के उपलक्ष्य में इंदौर शहर की महिलाएं प्रधानमंत्रीऔर का आभार व्यक्त करेंगी।

इंदौर में नारी शक्ति का आभार सम्मेलन, PM नरेंद्र मोदी और CM मोहन यादव को धन्यवाद देंगी महिलाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत 33 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण दिए जाने के उपलक्ष्य में इंदौर शहर की महिलाएं मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव का आभार व्यक्त करेंगी, जिसकी तैयारियां जोर शोर से शुरू कर दी गई है।।

दरअसल इंदौर के बीजेपी कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में बीजेपी की प्रदेश प्रवक्ता और महू विधायक उषा ठाकुर, विधानसभा चार की विधायक मालिनी गौड़ ने प्रेस वार्ता के माध्यम से कार्यक्रम की जानकारी दी। जहां दोनों ही विधायकों ने बयाया कि मंगलवार को मुख्यमंत्री यादव की अध्यक्षता में महिलाओं के लिए बनाए गए कानून का स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि  नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश का भाग्य बदलने वाला कानून बनेगा।

उन्होंने कहा कि यह कानून प्रधानमंत्री की दृढ़ इच्छा शक्ति को प्रदर्शित करता है और महिलाओं को 33% आरक्षण का कानून आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में महती भूमि का निभाएगा। वही 14 अप्रैल को मात्र वंदन सम्मेलन का आयोजन इंदौर में होने जा रहा है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का नारी शक्ति के द्वारा आभार व्यक्त किया जाएगा इस आयोजन में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इंदौर में होने वाले कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।