रीवा कलेक्टर ने जतरी गांव का दौरा कर ग्रामीणों से किया संवाद

रीवा के नवागत कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने दूरस्थ जतरी ग्राम में पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद किया और योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए तथा ग्रामीणों को जागरूक होकर योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।

रीवा कलेक्टर ने जतरी गांव का दौरा कर ग्रामीणों से किया संवाद
google

रीवा जिले के नवागत कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने जिले में कलेक्टर का पदभार ग्रहण करने के उपरांत प्रथम निवास ही दूरस्थ ग्रामीण अंचल डाभौरा के जतरी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए शासन की योजनाओं के संबंध में जानकारी ली।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अंतिम छोर तक के व्यक्ति को योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने ग्रामीणों से भी अपेक्षा की कि शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक होकर आगे आएं।

इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री मेहताब सिंह गुर्जर एवं अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी रीवा से अधिकारियों के साथ बस में रवाना होकर जतरी गांव पहुंचे।