तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी ने कोंडा सुरेखा को मंत्री पद से हटाया, सुरेखा की बेटी की टिप्पणियों के बाद एक्शन 

Telangana CM removed Forest Minister: तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने वन मंत्री कोंडा सुरेखा को मंत्रिमंडल से हटा दिया है। सुरेखा की बेटी कोंडा सुष्मिता की ओर से मुख्यमंत्री और पार्टी नेतृत्व के खिलाफ की गई कथित टिप्पणियों को लेकर उठे विवाद के बीच यह कार्रवाई की गई है।

तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी ने कोंडा सुरेखा को मंत्री पद से हटाया, सुरेखा की बेटी की टिप्पणियों के बाद एक्शन 

Telangana CM Removed Forest Minister: तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने गुरुवार को अपनी कैबिनेट सहयोगी ओए वनमंत्री कोंडा सुरेखा को तत्काल प्रभाव से मंत्रिपरिषद से हट दिया है। यह कदम वनमंत्री कोंडा सुरेखा की बेटी द्वारा मुख्यमंत्री और अन्य नेताओं के खिलाफ की गई टिप्पणियों पर हुए विवाद के बाद उठाया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार, इस बारे में गवर्नर शिव प्रताप शुक्ला को सिफारिश की गई है। राज्य की वन और बंदोबस्त मंत्री सुरेखा की बेटी ने मुख्यमंत्री और पार्टी के अन्य नेताओं के खिलाफ तीखी टिप्पणी की थी, जिस पर सत्ताधारी पार्टी के विधायकों और पदाधिकारियों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी।

जी. चिन्ना रेड्डी की योजना बोर्ड नियुक्ति भी रद्द

सुरेखा को हटाने के अलावा, मुख्यमंत्री ने जी. चिन्ना रेड्डी की राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति को भी तुरंत प्रभाव से रद कर दिया। कांग्रेस की राज्य इकाई की अनुशासनात्मक समिति ने पहले ही पार्टी नेतृत्व से सुरेखा और चिन्ना रेड्डी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की सिफारिश की थी। सुरेखा ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी मामलों की एआईसीसी प्रभारी मीनाक्षी नटराजन से भी मुलाकात कर उनके सामने अपना पक्ष रखा था।

सुरेखा ने किया था कैबिनेट में बने रहने का आग्रह

वही, सुरेखा ने बुधवार को पत्रकारों से कहा कि उन्होंने पार्टी नेतृत्व से उन्हें कैबिनेट में बने रहने देने का आग्रह किया था। उन्होंने जोर देकर कहा कि एक मंत्री के तौर पर उनका काम अच्छा रहा है और उन पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं है। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह अपनी बेटी की टिप्पणियों का समर्थन करती हैं तो सुरेखा ने जवाब दिया कि उनकी बेटी स्वतंत्र है और उन टिप्पणियों के लिए उन्हें जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए।

चिन्ना रेड्डी पर भी हुई कार्रवाई

सुरेखा के अलावा, राज्य कांग्रेस की अनुशासनात्मक समिति ने चिन्ना रेड्डी के खिलाफ भी कार्रवाई की सिफारिश की थी, जिन्होंने पार्टी विधायक टुडी मेघा रेड्डी की आलोचना की थी। राज्य योजना बोर्ड में चिन्ना रेड्डी की नियुक्ति रद होने के बाद सरकार ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष गडवाल विजयलक्ष्मी को योजना बोर्ड का नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया।