Ashoknagar: वीडियो में रोते हुए महिला SI बोली- SP ने 5 महीने की सैलरी रोकी, मैं सुसाइड…
अशोकनगर जिले के पुलिस विभाग में पदस्थ एसआई पूजा रघुवंशी ने वीडियो जारी कर कहा- बीमारी के बावजूद एसपी ने रोकी सेलरी, एसपी ने कहा- रील डालकर कहने के बजाए ड्यूटी ज्वाइन करें
अशोकनगर। जिले के पुलिस विभाग में पदस्थ एसआई पूजा रघुवंशी करीब एक साल पहले कार दुर्घटना में घायल हो गई थीं। जिससे उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रेक्चर हो गया था। एक साल मेडिकल लीव पर रहने के बाद जब वह दोबारा काम पर आई तो उनकी स्पाइनल में फिर से समस्या आने लगी, जिससे उन्होंने अपना मेडिकल दस्तावेज देकर लीव ली।
पूजा रघुवंशी का आरोप है कि इसके बावजूद अशोकनगर एसपी राजीव कुमार मिश्रा ने उनकी 5 महीने की सेलरी रोक ली है। महिला SI ने रोते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया और कहा कि मैंने भोपाल स्तर तक अपनी समस्या बताई, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।
अशोकनगर में महिला SI पूजा रघुवंशी का रोते हुए वीडियो सामने आया है। उन्होंने बीमारी के दौरान करीब 5 महीने से वेतन नहीं मिलने और ऑफिस ड्यूटी दिए जाने की मांग को लेकर अधिकारियों से गुहार लगाई। मामले में उनके आरोपों और विभाग के पक्ष, दोनों पर नजर है।#Ashoknagar #MPPolice pic.twitter.com/80na7mteky
— Public Vani News (@publicvaninews) September 3, 2026
वहीं, इस संबंध में अशोकनगर एसपी राजीव कुमार मिश्रा का कहना है कि इस तरह से रील डालकर कहने के बजाए उन्हें ड्यूटी ज्वाइन करनी चाहिए और अपने दस्तावेज देने चाहिए जिससे कि दस्तावेजों का निरीक्षण कर उनकी समस्या का उचित निराकरण कर सकें।
बता दें कि मई में पूजा रघुवंशी को मेडिकल बोर्ड के समक्ष बुलाया गया था। जहां डॉक्टरों ने निरीक्षण के पश्चात बताया था कि वह 10 दिन के बाद ड्यूटी ज्वाइन कर सकती हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने ड्यूटी ज्वाइन नहीं की है। हालांकि उनके दस्तावेज आते रहे हैं।
Varsha Shrivastava 
