इंडिया की जीत के बाद मीम वालों का धूरंधर मोड ऑन, लिख रहे हार्दिक की पिटाई कसाई नुमा होती है
Memes On Hardik Pandya Batting: भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहले T20 मैच में हार्दिक पांड्या की धमाकेदार बल्लेबाज़ी चर्चा में रही. हार्दिक ने 28 गेंदों में नाबाद 58 रन बनाए और एक विकेट भी लिया. टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 101 रन से हराकर सीरीज में बढ़त बना ली है.
Memes On Hardik Pandya Batting: साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में ऑलराउडर हार्दिक पांडया की बैटिंग ने मीम की भरमार करा दी है. मीम वाले भर-भर के एक से एक माजेदार मीम सोशल मीडिया प्लेटफार्म में अपलोड कर रहे हैं. हार्दिक पांडया ने मंगलवार यानी 9 दिसंबर को खेले गए मैच में गेंद और बल्ले दोनों से कमाल किया. इस मैच मे हार्दिक ने 28 गेंदों में नॉटआउट 58 रन की दमदार पारी खेली, वहीं, 2 ओवर में 16 रन देकर एक विकेट भी लिया. मैच के दौरान जिस तरह से पांडया ने अफ्रीकी गेंदबाजों को छीला उसकी सोशल मीडिया में खुब चर्चा हो रही है. हर प्लेटफार्म में हार्दिक से जुडे मीम तैर रहे हैं.
हाल ही में आई धुरंधर फिल्म में अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत का वायरल डायलॉग उठाकर हार्दिक पांड्या की तारीफ की गई है. मीम में लिखा है,
हार्दिक पांडया की, की पिटाई, बहुत कसाई नुमा होती है.
Hardik Pandya#indvssa1stt20 pic.twitter.com/4qCax0PWJO
— Raja Babu (@GaurangBhardwa1) December 9, 2025
अक्षय खन्ना से जुड़ा एक और मीम सोशल मीडिया में मिला,इसमें पांड्या और अक्षय का औरा चर्चा का विषय बना.
Both are spreading over internet coz of their unmatchable AURA
— Sarcasm (@sarcastic_us) December 9, 2025
THE HARDIK PANDYA????#indvssa1stt20 pic.twitter.com/vms3omb70n
थोड़ा मैच का हाल भी आपको बता देते हैं. पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत बेहद खराब रही. लेकिन फिर आए हार्दिक, शानदार बल्लेबाजी की और आखिर तक पीच पर डटे रहे. मुश्किल हालात में उनकी बैटिंग देखकर उन्हें अब सुपर मैन बोला जा रहा है.
Superman's destruction came early on JioHotstar pic.twitter.com/ZgVAbjhvxq
— Sagar (@sagarcasm) December 9, 2025
अगर अपने पंचायत वेब सीरीज देखी होगी तो आपक वो नशे की गाड़ी घुमाने वाला ड्राइवर तो याद ही होगा. उसका एक डॉयलोग को इस्तेमाल करके हार्दिक की बैटिंग से जोड़ा गया है. टॉप ऑर्डर धराशायी होने के बाद जैसे हार्दिक कह रहे हों
भरोसा करिए पुराने खिलाड़ी हैं.
when the top order has collapsed
— SwatKat???? (@swatic12) December 9, 2025
Hardik Pandya with his sharp sixes: #IndvsSa pic.twitter.com/YhAkQycp9W
पंचायत से ही एक और मीम लिया गया. दक्षिण अफ्रीका को देखकर मीन बनाने वाले ने हार्दिक पांड्या को बल्ला लाते दिखाया है.
Hardik Pandya ???? pic.twitter.com/SlTD2tKG0G
— Desi Bhayo (@desi_bhayo88) December 9, 2025
आपको याद होगा कि साउथ अफ्रीका के कोच ने भारतीय टीम को लेकर Grovel शब्द का इस्तेमाल किया था. उनका मतलब था कि वह भारतीय क्रिकेट टीम को गिड़गिड़ाने वाली हालत में ला देंगे. यह कथन टेस्ट सीरीज के दौरान का है. लेकिन हार्दिक की बैटिंग देखकर वह देखकर वह खुद गिड़गिड़ा रहे होंगे.
South African Coach #indvssa1stt20
— Raja Babu (@GaurangBhardwa1) December 9, 2025
Hardik Pandya pic.twitter.com/UevGbDhajz
भारत ने साउथ अफ्रीका को पहले टी-20 में 101 रन से करारी शिकस्त देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. टीम इंडिया ने 9वीं बार कोई टी-20 मैच में 100 रन या इससे ज्यादा के अंतर से जीता है. दूसरा टी-20 मैच 11 दिसंबर को चंडीगढ़ में खेला जाएगा.
shivendra 
