ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, 14 मोबाइल और लैपटॉप जब्त

सतना के सिविल लाइन थाने की पुलिस ने भारत-श्रीलंका एशिया कप क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, 14 मोबाइल और लैपटॉप जब्त
public vani

सतना के सिविल लाइन थाने की पुलिस ने भारत-श्रीलंका एशिया कप क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से 14 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और सट्टे के लेन-देन का हिसाब रखने वाली डायरी जब्त की है.

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पतेरी स्थित उमा विला सोसायटी के मकान नंबर 1 में कुछ युवक मोबाइल और लैपटॉप के जरिए अवैध रूप से ऑनलाइन सट्टा चला रहे हैं. इस सूचना पर तत्काल सिविल लाइन थाना और साइबर सेल की टीम ने उमा विला में पुष्पेंद्र द्विवेदी के मकान पर दबिश दी. 

एक कमरे में 6 लोग अलग-अलग कंपनियों के 14 मोबाइल फोन और एक लैपटॉप से 'रेड्डी अन्ना गेमिंग एप' के माध्यम से सट्टे का संचालन कर रहे थे. सभी आरोपियों को पकड़कर उनके मोबाइलों और लैपटॉप की जांच की गई.