सिंगरौली एयरपोर्ट को कमर्शियल दर्जा दिलाने की पहल, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने नागर विमानन मंत्री से की मुलाकात

सिंगरौली एयरपोर्ट को कमर्शियल दर्जा दिलाने की मांग तेज हो गई है. सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने नागर विमानन मंत्री से मुलाकात कर नियमित उड़ानें शुरू करने का अनुरोध किया है.

सिंगरौली एयरपोर्ट को कमर्शियल दर्जा दिलाने की पहल, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने नागर विमानन मंत्री से की मुलाकात

सिंगरौली: सिंगरौली एयरपोर्ट को कमर्शियल दर्जा दिलाने की दिशा में अब प्रयास तेज हो गए हैं। सीधी संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने संसद भवन में नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू से मुलाकात कर इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया।

सांसद ने मंत्री को बताया कि सिंगरौली एक महत्वपूर्ण औद्योगिक क्षेत्र है, जहां हवाई सेवाएं शुरू होने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिल सकती है। उन्होंने दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, भोपाल और इंदौर जैसे प्रमुख शहरों के लिए नियमित उड़ानें शुरू कराने की मांग भी रखी।

डॉ. मिश्रा ने कहा कि एयर कनेक्टिविटी बेहतर होने से व्यापार, उद्योग और निवेश को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही आम नागरिकों को भी आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।

यह पहल विंध्य क्षेत्र के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। अगर सिंगरौली एयरपोर्ट को कमर्शियल दर्जा मिलता है, तो इससे पूरे क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को नई दिशा मिल सकती है