पुणे में जहरीली शराब का कहर: 15 लोगों की मौत, CM फडणवीस ने दिए जांच के आदेश
Pune में जहरीली शराब पीने से 24 घंटे के भीतर 15 लोगों की मौत हो गई। मामला हडपसर, फुगेवाड़ी, दापोडी और पिंपरी इलाके से सामने आया है। शुरुआती जांच में शराब में मेथेनॉल होने की आशंका जताई गई है।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश पुलिस और आबकारी विभाग ने अवैध शराब कारोबारी समेत आठ लोगों को हिरासत में लिया
पुणे महाराष्ट्र के पुणे शहर से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां पिछले चौबीस घंटे के भीतर जहरीली शराब पीने से पंद्रह लोगों की मौत हो गई है।
यह दुखद मौतें पुणे के हडपसर फुगेवाड़ी दापोडी और पिंपरी जैसे घने इलाकों में हुई हैं। घटना के बाद पूरे प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तुरंत उच्च स्तरीय जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं दूसरी तरफ पुलिस और राज्य आबकारी विभाग ने एक संयुक्त और बड़ी कार्रवाई करते हुए अब तक आठ लोगों को हिरासत में ले लिया है जिसमें इलाके का एक नामी अवैध शराब कारोबारी भी शामिल बताया जा रहा है।
शराब में मेथेनॉल होने की आशंका स्थानीय लोगों ने खड़े किए पुलिस पर सवाल..
शुरुआती चिकित्सकीय और फोरेंसिक जांच में यह बात सामने आई है कि जो शराब इन लोगों ने पी थी उसमें मेथेनॉल की मात्रा बेहद ज्यादा हो सकती है जो मानव शरीर के लिए एक जानलेवा जहर की तरह काम करता है। इस घटना के बाद स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों का सीधा आरोप है कि इन इलाकों में लंबे समय से प्रतिबंधित हाथ भट्टी की जहरीली शराब बनाने और बेचने का काला धंधा धड़ल्ले से चल रहा था जिसे रोकने में पुलिस प्रशासन पूरी तरह नाकाम रहा है।
पुण्यात विषारी दारू पिऊन १६ जणांचा मृत्यू झाला आहे,त्यामध्ये सध्या ८ जणांना अटक करण्यात आली आहे.
— शुभम कराड (@shubham_9909) May 29, 2026
मुख्य सूत्रधार योगेश वानखेडे याला ताब्यात घेतले आहे,ज्यांची प्रकृती गंभीर आहे त्यांच्यावर उपचार सुरू आहे.
ही एक प्रकारची हत्या आहे, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस हे पोलिस आयुक्त… pic.twitter.com/0fGvqFKwNv
राष्ट्रवादी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व महापौर योगेश बहल ने भी इस पूरे घटनाक्रम पर गहरा दुख जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच करने और इस अवैध कारोबार को संरक्षण देने वाले दोषियों पर सबसे कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई है।
पुलिस का शुरुआती बयान कहा कुछ लोगों की मौत के अलग कारण भी संभव..
इस पूरे विवाद और मौतों के आंकड़े पर पिंपरी चिंचवड़ पुलिस का एक शुरुआती बयान भी सामने आया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि प्रारंभिक तौर पर पांच लोगों की मौत अलग अलग अन्य चिकित्सकीय कारणों से होना भी लग रहा है जिसकी गहराई से तफ्तीश की जा रही है।
हालांकि पुलिस अधिकारियों ने यह भी स्वीकार किया है कि जितने भी मृतकों के शव मिले हैं उनमें से कई लोगों को मौत से ठीक पहले तेज चक्कर आने और घबराहट की शिकायत हुई थी जो आमतौर पर जहरीली शराब के सेवन के बाद का मुख्य लक्षण माना जाता है। फिलहाल पुलिस की कई टीमें अवैध शराब के ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं और शवों के पोस्टमार्टम की अंतिम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है ताकि मौत की सटीक वजह साफ हो सके।

