Satna: नई बस्ती में फिर खुल रही शराब दुकान, महिलाओं का उग्र प्रदर्शन
सतना पुलिस ने कुख्यात तस्कर जस्सा के भाई प्रदीप जायसवाल को उसके घर के गुप्त तहखाने से गिरफ्तार किया। इससे नशे की तस्करी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ होने की उम्मीद है।
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
सतना के उचेहरा थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कुख्यात गांजा और शराब तस्कर अनूप जायसवाल उर्फ जस्सा के भाई प्रदीप जायसवाल उर्फ पिंटू को उसके घर में बने गुप्त तहखाने से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी घर के अंदर ही छिपकर हाईटेक कैमरों से बाहर की गतिविधियों पर नजर रख रहा था।
पुलिस को सूचना मिली थी कि जस्सा, भंडारा कराने अपने पोंड़ी स्थित घर आया हुआ है। इसी इनपुट पर उचेहरा पुलिस की टीम दो वाहनों में सवार होकर मौके पर पहुंची। जैसे ही पुलिस घर के पास पहुंची, आसपास मौजूद बच्चों ने ‘पुलिस-पुलिस’ चिल्लाना शुरू कर दिया, जिससे घर के अंदर मौजूद लोगों को भनक लग गई और दरवाजे भीतर से बंद कर लिए गए।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया, लेकिन अंदर जस्सा और उसका भाई पिंटू नजर नहीं आए। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों में से कोई एक घर में ही छिपा हुआ है। पुलिस ने घर की बारीकी से तलाशी शुरू की। तलाशी के दौरान किचन के पास कबाड़ के बीच एक संदिग्ध रास्ता दिखाई दिया। वहां पहुंचने पर सीढ़ियां मिलीं, जो नीचे बने गुप्त तहखाने की ओर जा रही थीं।
अंधेरे में मोबाइल की रोशनी के सहारे पुलिस टीम तहखाने में उतरी, जहां प्रदीप उर्फ पिंटू छिपा हुआ मिला। पुलिस ने उसे तत्काल हिरासत में ले लिया। तहखाने की जांच में पुलिस को टीवी सेट, सीसीटीवी स्क्रीन, डीवीआर और हार्ड डिस्क सहित कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मिले। बताया जा रहा है कि आरोपी इसी तहखाने में बैठकर घर के बाहर लगाए गए हाईटेक कैमरों के जरिए पुलिस और अन्य गतिविधियों पर नजर रखता था। पुलिस ने सभी उपकरण जब्त कर लिए हैं। इसके अलावा पुलिस ने आरोपी के पास से एक कार, एक जीप और एक ट्रैक्टर भी जब्त किया है। आशंका जताई जा रही है कि इन वाहनों का इस्तेमाल नशे की तस्करी में किया जाता था।

दरअसल 15 जनवरी को परसमनिया जंगल के मढफ़ई गांव में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 28 लाख रुपये की प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप की 120 पेटियां बरामद की थीं। यह खेप एक महिला के घर में छिपाकर रखी गई थी, जिसमें जस्सा और पिंटू दोनों आरोपी बनाए गए थे। इसके दो दिन बाद 17 जनवरी को पुलिस ने सखौंहा क्षेत्र में दबिश देकर करीब 40 लाख रुपये का 4 क्विंटल गांजा भी जब्त किया था। इन दोनों मामलों में जस्सा और पिंटू फरार चल रहे थे। अब तक एक महिला समेत जस्सा के पांच गुर्गे गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
बताया जा रहा है कि जस्सा के फरार रहने के दौरान उसका भाई पिंटू ही पूरे नेटवर्क को संचालित कर रहा था और नशे की खेप छिपाने व सप्लाई करने में उसकी अहम भूमिका थी। फिलहाल पुलिस ने पिंटू को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि मुख्य आरोपी जस्सा की तलाश जारी है। पुलिस को उम्मीद है कि इस गिरफ्तारी से पूरे नशा तस्करी नेटवर्क के कई अहम खुलासे हो सकते हैं।
Monday, 04 Jan, 2021
Thursday, 07 Jan, 2021
Thursday, 14 Jan, 2021
Monday, 11 Jan, 2021
Friday, 17 Jan, 2020
Wednesday, 20 Jan, 2021
Friday, 08 Aug, 2025
Friday, 20 Feb, 2026
Saturday, 26 Sep, 2026
Wednesday, 30 Sep, 2026
Monday, 21 Sep, 2026
'महाभारत' सीरियल में भीम का किरदार निभाने वाले एक्टर और WWE रेसलर Saurav Gurjar...
Saturday, 12 Sep, 2026
Richest Indians List : फॉर्च्यून इंडिया की सूची में शामिल 56 अमीरों की संपत्ति बढ़ी...
Wednesday, 23 Sep, 2026
ChatGPT, Google Gemini और Claude से एक ही सवाल पूछने पर अलग-अलग जवाब क्यों मिलते...
Monday, 09 Feb, 2026
जगदलपुर के लालबाग मैदान में आयोजित बस्तर पंडुम। स्वागत के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री...
Saturday, 12 Sep, 2026
IND vs AFG Practice Session में जसप्रीत बुमराह ने वैभव सूर्यवंशी को जमकर परेशान...
Thursday, 04 Jun, 2026
लाल मिर्च पाउडर में मिलावट की वजह से अक्सर खाने में सही तीखापन नहीं आता। असली लाल...
Friday, 30 Jan, 2026
सोने-चांदी की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी पर ब्रेक लग रहा है। आज, 30 जनवरी...
Sunday, 20 Sep, 2026
Bigg Boss 20 : ‘बिग बॉस 20 ’ के लेटेस्ट एपिसोड में सलमान खान ने सोशल मीडिया पर बढ़ती...
Thursday, 24 Sep, 2026
शेयर बाजार में 1100 अंक से ज्यादा की गिरावट, Banking, Metal और Auto Stocks में बिकवाली...
Wednesday, 30 Sep, 2026
Asian Games 2026 : आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में अब तक भारत ने 59...

