मऊगंज के हनुमना RTO चेकपोस्ट पर बवाल: दस्तावेज जांच पर ट्रक चालकों ने हाईवे किया जाम, झोपड़ी में लगाई आग
मऊगंज जिले के हनुमना स्थित RTO चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान जमकर हंगामा हो गया.
मऊगंज जिले के हनुमना स्थित RTO चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान जमकर हंगामा हो गया. आरटीओ कर्मचारियों ने ट्रक चालकों से दस्तावेज मांगने पर विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई. जानकारी के मुताबिक, पुराने चेकपोस्ट पर नियमित जांच अभियान चल रहा था. इसी दौरान ट्रक क्रमांक MP20HB6128 और UP63CT3122 के चालकों से रिकॉर्ड और दस्तावेज पेस करने को कहा गया. आरोप है कि चालकों ने दस्तावेज दिखाने से इनकार करते हुए दोनों ट्रकों को बीच सड़क में खड़ा कर दिया, जिससे मुख्य मार्ग पर लंबा जाम लग गया.
स्थिति उस समय और बिगड़ गई जब भैंसोंड निवासी दीपक यादव मौके पर पहुंच गया. परिवहन उप निरीक्षक अशोक शर्मा की रिपोर्ट के अनुसार, उसने कर्मचारियों से गाली-गलौज की और कथित रूप से जान से मारने की धमकी दी. आरोप है कि ट्रक चालकों के साथ मिलकर चेकपोस्ट के पास बनी झोपड़ी और कुर्सियों में आग लगा दी गई, जिससे शासकीय काम बाधित हुआ.
घटना में किसी के घायल होने या बड़े नुकसान की सूचना नहीं है
चेकपोस्ट प्रभारी की शिकायत पर थाना हनुमना पुलिस ने दीपक यादव सहित दोनों ट्रक चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरटीओ विभाग का कहना है कि शासन के निर्देशानुसार मोटरयान अधिनियम और कराधान अधिनियम के तहत नियमित कार्रवाई जारी रहेगी।
shivendra 
