ईद-उल-जुहा को लेकर मऊगंज में शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने दिए सतर्कता के निर्देश
कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी दिनों में आने वाले त्योहारों को शांति, सद्भाव और सामाजिक भाईचारे के साथ मनाए जाने पर चर्चा की गई।



