मऊगंज में नशा मुक्ति अभियान तेज: नईगढ़ी में जन जागरूकता रैली और शिविर आयोजित

मऊगंज के नईगढ़ी में पुलिस द्वारा नशा मुक्ति, महिला सुरक्षा और साइबर जागरूकता को लेकर रैली और शिविर आयोजित किया गया. SDOP सचि पाठक ने लोगों से नशे से दूर रहने की अपील की.

मऊगंज में नशा मुक्ति अभियान तेज: नईगढ़ी में जन जागरूकता रैली और शिविर आयोजित

मध्य प्रदेश के मऊगंज में पुलिस शा मुक्ति, महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक कर रही है. नईगढ़ी जनपद सभागार में पुलिस ने जन जागरूकता शिविर का आयोजन किया. और विशाल रैली निकाली. 

यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह परिहार के मार्गदर्शन और SDOP सचि पाठक के नेतृत्व में आयोजित हुआ. कार्यक्रम के तहत महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम और नशा मुक्ति को लेकर आम नागरिकों, युवाओं और महिलाओं को जागरूक किया गया.

शिविर के दौरान SDOP सचि पाठक ने कहा कि नशा अपराध की जड़ है, और इससे दूर रहना समाज के बेहतर भविष्य के लिए आवश्यक है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करें. उन्होंने कहा कि जन सहयोग से ही नशामुक्त समाज का निर्माण संभव है.

कार्यक्रम के अंतर्गत निकाली गई जागरूकता रैली जनपद परिसर से शुरू होकर नईगढ़ी बाजार होते हुए थाना परिसर तक पहुंची. रैली में पोस्टर, बैनर और उद्घोष के जरिए से लोगों को नशे के दुष्परिणामों, महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया.

कार्यक्रम का संचालन एनआरएलएम ब्लॉक प्रबंधक उमेश तिवारी ने किया, जबकि आयोजन नईगढ़ी थाना प्रभारी ऋषि कुमार द्विवेदी और उनकी टीम द्वारा किया गया। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य विभाग, नगर परिषद, महिला समूह, जन अभियान परिषद के सदस्य, छात्र-छात्राएं और क्षेत्र के समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।