भोपाल: पॉलिटेक्निक चौराहे पर ABVP का प्रदर्शन, शराब दुकान बंद कराने की मांग
भोपाल के पॉलिटेक्निक चौराहे पर ABVP कार्यकर्ताओं ने शराब दुकान बंद कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. सड़क जाम से यातायात प्रभावित रहा.
राजधानी Bhopal में पॉलिटेक्निक चौराहे के पास संचालित शराब दुकान को लेकर Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया, जिससे क्षेत्र में यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल मौके पर तैनात रहा।
इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। वहीं, कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा शराब दुकान पर पत्थरबाजी किए जाने की जानकारी भी सामने आई है।
प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं का कहना है कि कॉलेज के पास शराब दुकान संचालित होने से खासकर छात्राओं की सुरक्षा पर खतरा बना हुआ है। उनका आरोप है कि कई बार प्रशासन से शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिसके चलते उन्हें विरोध प्रदर्शन करना पड़ा।
कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि जब तक शराब दुकान को बंद नहीं किया जाएगा, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
shivendra 
