बटलर-ब्रूक ने मचाई तबाही! टीम इंडिया के बॉलर्स को खूब पीटा
जोस बटलर के तूफानी 131 रन और हैरी ब्रूक की नाबाद 95 रन की पारी की बदौलत इंग्लैंड ने 5वें टी20 में 257 रन बनाए और भारत को 56 रन से हरा दिया। जानिए मैच के बड़े रिकॉर्ड, हाईलाइट्स और पूरी कहानी।
जोस बटलर (Jos buttler) और हैरी ब्रूक (Harry Brook) की जोड़ी ने पांचवें T20 में टीम इंडिया (Team India) को तबाह कर दिया. दोनों विस्फोटक बैटिंग करते हुए भारतीय टीम के बॉलर्स की तबीयत खराब कर दी. दोनों ने पूरे मैच में भारतीय बॉलर्स को टिकने ही नहीं दिया. बटलर ने तो विस्फोटक अंदाज में सेंचुरी जड़ी. जबकि, हैरी ब्रूक ने तूफानी बैटिंग करते हुए 95 रन ठोक दिए. दोनों की कमाल धमाल बैटिंग के बदौलत इंग्लैंड ने 257 रनों का स्कोर बनाया.
बटलर का तूफानी शतक
ब्रूक ने भी की ताबड़तोड़ बैटिंग
मैच में एक छोर पर बटलर का कहर था, तो दूसरे एंड पर हैरी ब्रूक ने तबाही मचाई. पिछले मैच में फिफ्टी लगाने वाले ब्रूक ने, इस मैच में भी हाफ सेंचुरी जड़ी. एक समय लगा कि हैरी ब्रूक भी सेंचुरी पूरी करेंगे. इंग्लैंड के कप्तान ने आतिशी बैटिंग करते हुए 45 गेंदों पर नॉट आउट 95 रन जड़े. उन्होंने अपनी इनिंग्स में 4 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के लगाए.
मैच में बटलर और ब्रूक ने T20I में दूसरे विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप का भी रिकॉर्ड बनाया. उन्होंने संजू सैमसन और तिलक वर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. संजू और तिलक ने 2024 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे विकेट के लिए 210 रन जोड़े थे. जबकि, जोस बटलर और हैरी ब्रूक ने इस मैच में दूसरे विकेट के लिए 233 रन जोड़े. टारगेट को चेज करते हुए टीम इंडिया 8 विकेट पर 201 रन ही बना सकी. इंग्लैंड ने ये मैच 56 रनों से जीत लिया.

