वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी, तिलक वर्मा का अर्धशतक; अफगानिस्तान-ए के खिलाफ इंडिया-ए ने बनाए 267/5
ट्राई नेशन वनडे सीरीज में अफगानिस्तान-ए के खिलाफ इंडिया-ए ने 42 ओवर में 267/5 रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी ने 22 गेंदों पर 44 रन और तिलक वर्मा ने शानदार अर्धशतक जड़ा।
दांबुला में खेली जा रही ट्राई नेशन वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में इंडिया-ए ने अफगानिस्तान-ए के खिलाफ मजबूत स्थिति बना ली है। बारिश के कारण मैच को 49-49 ओवर का कर दिया गया। टॉस जीतकर अफगानिस्तान-ए ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
इंडिया-ए ने 42 ओवर तक 5 विकेट के नुकसान पर 267 रन बना लिए हैं। कप्तान तिलक वर्मा और सूर्यांश शेडगे क्रीज पर मौजूद हैं। तिलक वर्मा ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलते हुए टीम की पारी को संभाला।
भारतीय टीम को तेज शुरुआत दिलाने में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह ने अहम भूमिका निभाई। वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 22 गेंदों में 44 रन की विस्फोटक पारी खेली, जबकि प्रभसिमरन सिंह ने 84 रन बनाकर टीम को मजबूत आधार दिया।

इसके बाद ऋतुराज गायकवाड ने भी जिम्मेदारी भरी बल्लेबाजी करते हुए 66 रन बनाए। हालांकि गायकवाड और आयुष बडोनी लगातार दो गेंदों पर आउट हो गए। दोनों विकेट फरमनुल्लाह सफी ने हासिल किए, लेकिन वह हैट्रिक पूरी नहीं कर सके। आयुष बडोनी बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।
प्रियांश आर्या 8 रन बनाकर आउट हुए। वहीं वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्या के विकेट अब्दुल्लाह अहमदजई ने झटके। प्रभसिमरन सिंह को इमरान मीर ने कैच आउट कराया।
इंडिया-ए की बल्लेबाजी ने एक बार फिर गहराई दिखाई और मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने टीम को बड़े स्कोर की ओर बढ़ाया। अंतिम ओवरों में सूर्यांश शेडगे और तिलक वर्मा तेजी से रन जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

प्लेइंग इलेवन
इंडिया-ए: वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, ऋतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, सूर्यांश शेडगे, अरशद खान, विपराज निगम, अनुकूल रॉय, अंशुल कंबोज।
अफगानिस्तान-ए: इमरान मीर (कप्तान), हसन इसाखिल, खालिद तनिवाल, इजाज अहमद अहमदजई, बहीर शाह, इशाक रहीमी (विकेटकीपर), खलिल गुरबाज, जहिर खान, अब्दुल्लाह अहमदजई, मोहम्मद इब्राहिम और फरमनुल्लाह सफी।
shivendra 
