बीमारू राज्य से विकसित मध्यप्रदेश बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही सरकार

मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि भाजपा सरकार मध्यप्रदेश को “बीमारू राज्य” की छवि से बाहर निकालकर विकसित राज्य बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि सरकार योजनाओं और विभागीय कार्यों की नियमित समीक्षा कर जनता की समस्याओं के समाधान पर फोकस कर रही है।

बीमारू राज्य से विकसित मध्यप्रदेश बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही सरकार
google

इंदर सिंह परमार ने मंत्रियों की समीक्षा बैठक और सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार मध्यप्रदेश को “बीमारू राज्य” की छवि से बाहर निकालकर विकसित राज्य बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है।

मंत्री परमार ने कहा कि पहले प्रदेश बिजली और पानी जैसी मूलभूत समस्याओं से जूझता था, लेकिन भाजपा सरकार ने इन चुनौतियों से प्रदेश को बाहर निकालने का काम किया है। सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए संवेदनशीलता के साथ समय पर निर्णय ले रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं और विभागीय कार्यों की लगातार समीक्षा की जाती है। विभागीय मंत्री अपने-अपने विभागों की समीक्षा करते हैं, वहीं मुख्यमंत्री स्तर पर भी समीक्षा बैठकें होती हैं, ताकि जरूरी फैसले समय पर लिए जा सकें और विकास कार्यों की गति बनी रहे।

इंदर सिंह परमार ने कहा कि पार्टी और सरकार का लक्ष्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं और आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार लगातार संवाद कर रही है। इसी उद्देश्य से प्रतिदिन कोई न कोई मंत्री पार्टी कार्यालय में मौजूद रहकर लोगों की समस्याएं सुनता है और संबंधित विभागों को समाधान के निर्देश देता है।