हनुमान जयंती शोभायात्रा विवाद: भानु हिंदू और चंद्रशेखर तिवारी के समर्थन में उतरे, विधायक रामेश्वर शर्मा
हनुमान जयंती की शोभायात्रा को लेकर प्रदेश में सियासत तेज हो गई है. इस मुद्दे पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए भानु हिंदू और चंद्रशेखर तिवारी के समर्थन में बयान दिया है.
हनुमान जयंती की शोभायात्रा को लेकर प्रदेश में सियासत तेज हो गई है. इस मुद्दे पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए भानु हिंदू और चंद्रशेखर तिवारी के समर्थन में बयान दिया है. विधायक रामेश्वर शर्मा ने मुस्लिम नेताओं और विधायकों द्वारा दी गई उस चेतावनी पर पलटवार किया, जिसमें कहा गया था कि यदि भानु हिंदू और चंद्रशेखर तिवारी पर कार्रवाई नहीं हुई तो सीएम हाउस का घेराव किया जाएगा.
क्या बोले विधायक रामेश्वर शर्मा?
विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि जब असलम चमड़े द्वारा कथित रूप से गायों की हत्या की गई, तब क्या किसी ने उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की? इसके साथ ही उन्होंने “लव जिहाद” और अन्य घटनाओं का जिक्र करते हुए विपक्षी नेताओं पर पक्षपात का आरोप लगाया. रामेश्वर शर्मा ने आगे कहा कि अशोका गार्डन में विजय मेवाड़ा की हत्या और दिल्ली में तरुण खटीक की हत्या जैसे मामलों में भी किसी प्रकार की सख्त मांग सामने नहीं आई.
विधायक ने साफ तौर पर कहा कि
हिंदुओं की शोभायात्रा पर कोई प्रतिबंध नहीं लगेगा. जो नेता ऐसी मांग कर रहे हैं, हिंदुओं को उनका प्रतिकार करना चाहिए. उन्होंने हिंदू समाज से अपील करते हुए कहा कि वे “खूब शोभायात्रा निकालें” और दावा किया कि किसी भी हिंदू नौजवान पर कोई कार्रवाई नहीं होगी.
shivendra 
