MP के कूनों में अफ्रीकी देश बोत्सवाना से लाए गए 9 चीते, केंद्रीय वन और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने किया रिलीज

अफ्रीकी देश बोत्सवाना से एमपी लाए 9 चीते:इनमें 6 मादा, 3 नर, केंद्रीय वन मंत्री ने कूनो में छोड़ा; देश में कुनबा बढ़कर हुआ 48

MP के कूनों में अफ्रीकी देश बोत्सवाना से लाए गए 9 चीते,  केंद्रीय वन और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने किया रिलीज

मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में 9 और चीते छोड़े गए हैं. दक्षिण अफ्रीकी देश बोत्सवाना से 6 मादा और 3 नर चीता वायुसेना के विशेष विमान से पहले ग्वालियर, फिर हेलीकॉप्टर से कूनो नेशनल पार्क लाए गए. कूनो में अब चीतों का कुनबा 36 से बढ़कर 45 गया है. गांधी सागर अभयारण्य के तीन चीतों को मिलाकर देश में 48 चीते हैं. 

केंद्रीय वन और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव सुबह विशेष विमान से ग्वालियर, फिर हेलीकॉप्टर से कूनो पहुंचे. सुबह करीब 9:20 बजे उन्होंने प्रतीकात्मक रूप से क्रेट का हैंडल घुमाकर दो चीतों को क्वारंटीन बाड़े में रिलीज किया.

एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस नई खेप में मादा चीतों की अधिक संख्या से कूनो में लिंगानुपात (Sex Ratio) बेहतर होगा, जिससे भविष्य में प्राकृतिक प्रजनन की संभावनाएं और तेज होंगी. 

मिली जानकारी के मुताबिक, नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के बाद अब बोत्सवाना के चीतों के शामिल होने से कूनो में जेनेटिक विविधता (Genetic Diversity) और मजबूत होगी. 

बात करें कुनों में वयस्क चीतों की करें तो इसमें 18 मादा और 16 नर शामिल हैं. सभी 9 चीतों को अगले एक महीने तक विशेष क्वारंटीन बाड़ों में विशेषज्ञों और डॉक्टररों की संख्या निगरानी में रखा जाएगा.  

तीन अलग-अलग देशों के चीतों का एक साथ होना इस प्रोजेक्ट की लंबी अवधि की सफलता के लिए निर्णायक साबित होगा.