PM की अपील पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने पेश की सादगी की मिसाल, सिंगरौली में छोड़ा कारकेड
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंगरौली दौरे के दौरान वीआईपी कारकेड छोड़ जनप्रतिनिधियों के साथ बस से यात्रा की। पीएम मोदी की सादगी और मितव्ययता की अपील का पालन करते हुए सीएम ने जनता को बड़ा संदेश दिया
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील को बखुबी निभा रहे हैं. उन्होंने अपने सिंगरौली दौरे के दौरान एक अलग उदाहरण पेश किया. मुख्यमंत्री 23 मई को सिंगरौली प्रवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने पारंपरिक वीआईपी कारकेड को त्यागकर जनप्रतिनिधियों के साथ टूरिस्ट बस में यात्रा की.
सीएम डॉ. मोहन यादव सिंगरौली पहुंचने के बाद सीधे जनप्रतिनिधियों के साथ बस में बैठे और कार्यक्रम स्थल एनसीएल ग्राउंड पहुंचे. मुख्यमंत्री का यह सादगीपूर्ण अंदाज लोगों को काफी पसंद आया. उन्होंने अपने इस कदम से यह संदेश दिया कि जनप्रतिनिधियों की असली पहचान प्रोटोकॉल और काफिले से नहीं, बल्कि जनता के प्रति समर्पण और सेवा भावना से होती है.

मुख्यमंत्री के साथ बस में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री एवं सिंगरौली जिले की प्रभारी मंत्री संपतिया उइके, पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री राधा सिंह, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, विधायक रामनिवास शाह, विधायक राजेंद्र मेश्राम, विधायक कुंवर सिंह टेकाम, विधायक विश्वामित्र पाठक, मध्यप्रदेश गृह एवं अधोसंरचना निर्माण मंडल के अध्यक्ष ओम जैन, सिंगरौली विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
जनता से जुड़ाव का दिया संदेश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के इस सहज व्यवहार ने आम लोगों के बीच सकारात्मक संदेश दिया। बस से कार्यक्रम स्थल पहुंचकर उन्होंने यह स्पष्ट किया कि जनप्रतिनिधियों का दायित्व जनता से जुड़कर काम करना है। उनका यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस दृष्टिकोण को भी दर्शाता है, जिसमें सादगी, अनुशासन और जनसेवा को प्राथमिकता देने की बात कही जाती है।
राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में मुख्यमंत्री के इस कदम की चर्चा हो रही है। लोगों का कहना है कि इस तरह की पहल से जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच दूरी कम होती है और लोकतंत्र की वास्तविक भावना मजबूत होती है।
shivendra 
