भोपाल में IPS अफसर की बेटी ने किया सुसाइड, 11वीं की छात्रा ने घर लगाई फांसी
राजधानी भोपाल में एक आईपीएस अधिकारी की 11वीं कक्षा में पढ़ रही 17 साल की बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
भोपाल। राजधानी के चार इमली इलाके में मंगलवार 26 मई को सनसनीखेज मामला सामने आया। एक IPS अफसर की 17 साल की बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नाबालिग 11वीं कक्षा की छात्रा थी और परिवार के साथ रहती थी। जानकारी के अनुसार, छात्रा ने दोपहर के समय घर के अंदर यह कदम उठाया। परिजनों ने तुरंत सूचना दी, जिसके बाद हबीबगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाए। पुलिस छात्रा के मोबाइल फोन और उसके कॉन्टेक्ट की जांच कर रही है। हबीबगंज थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही पूरी स्थिति साफ हो सकेगी।
Varsha Shrivastava 
