जीतू पटवारी होंगे गिरफ्तार? कोर्ट का पुलिस को अल्टीमेटम
जीतू पटवारी होंगे गिरफ्तार? कोर्ट का पुलिस को अल्टीमेटम- पटवारी को पेश करो, नहीं तो सभी पर होगी कार्रवाई
ग्वालियर: PCC चीफ जीतू पटवारी के खिलाफ MP-MLA कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। कोर्ट ने भिंड के एसपी को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इस बार वारंट तामील नहीं हुआ, तो सभी पर कार्रवाई की जाएगी। कोर्ट ने एसपी को विशेष टीम गठित कर वारंट तामील कराने के आदेश दिए हैं मामले की अगली सुनवाई 27 जुलाई को होगी।
MP-MLA कोर्ट ने जारी किया है गिरफ्तारी वारंट
ग्वालियर की MP-MLA कोर्ट ने यह वारंट जारी किया है मामला साल 2024 के एक केस से जुड़ा है। इस केस में चार्जशीट पेश होने के बाद जीतू पटवारी कोर्ट में हाजिर नहीं हुए थे। वह समन और जमानती वारंट के बाद भी पेश नहीं हुए थे अब MP-MLA कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। भिंड में दर्ज हुए इस मामले में वारंट जारी हुआ है इस मामले में MP-MLA कोर्ट ने भिंड पुलिस को फटकार लगाई है कोर्ट ने भिंड के एसपी को चेतावनी देते हुए कहा कि इस बार वारंट तामील नहीं हुआ, तो सभी पर कार्रवाई होगी। अदालत ने एसपी को विशेष टीम गठित कर वारंट तामील कराने के आदेश दिए मामले की अगली सुनवाई अब 27 जुलाई को होगी।
केस की सुनवाई के दौरान MP-MLA कोर्ट के मजिस्ट्रेट ने तीखी टिप्पणी की उन्होंने कहा कि जीतू पटवारी एक चर्चित राजनेता हैं, जिनके बयान आए दिन अखबारों में छपते हैं। इसके बावजूद पुलिस बार-बार यह रिपोर्ट दे रही है कि वह मिल नहीं रहे हैं. ऐसा लगता है पुलिस आरोपी को अनुचित संरक्षण दे रही है।
किस मामले में जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट?
जीतू पटवारी के खिलाफ जिस मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है, वह लोकसभा चुनाव 2024 से जुड़ा है। दरअसल भिंड के उमरी थाने में जीतू पटवारी के खिलाफ केस दर्ज हुआ था बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारी अशोक गुप्ता की शिकायत पर पटवारी के खिलाफ FIR दर्ज हुई थी। पटवारी ने बसपा प्रत्याशी देवाशीष पर भारतीय जनता पार्टी से सांठगांठ करने का आरोप लगाया था. जिसके बाद बीएसपी नेता अशोक गुप्ता ने उमरी थाने में जीतू पटवारी के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी।

