Puri Rath Yatra में भगदड़ से 2 मौतें, Odisha Government का कहना- बीमारी से गई जान 

Puri Rath Yatra में 10 लाख श्रद्धालु उमड़े, बारिश थमते ही बढ़ी भीड़ के कारण दो श्रद्धालुओं की मौत पर उठे भीड़ प्रबंधन के सवाल

Puri Rath Yatra में भगदड़ से 2 मौतें, Odisha Government का कहना- बीमारी से गई जान 

Puri: Odisha के Puri में भगवान Jagannath की विश्व प्रसिद्ध Rath Yatra गुरुवार को भारी बारिश और लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बीच निकाली गई। राज्य सरकार के अनुसार इस बार करीब 10 लाख श्रद्धालु रथयात्रा में शामिल हुए। यात्रा के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जिसके बाद भीड़ प्रबंधन को लेकर सवाल उठने लगे। हालांकि Odisha Government और CMO ने स्पष्ट किया है कि दोनों मौतें भगदड़ की वजह से नहीं हुईं और किसी भी तरह की भीड़ प्रबंधन की विफलता से इनका संबंध नहीं है।

सरकार बोली- भगदड़ से नहीं हुई मौत

सरकार के मुताबिक रथयात्रा के दौरान तबीयत बिगड़ने पर कुल सात श्रद्धालुओं को अस्पताल पहुंचाया गया था। इनमें 35 वर्ष से अधिक उम्र के एक श्रद्धालु की मौत हार्ट अटैक से हुई, जबकि 60 वर्षीय दूसरे श्रद्धालु की मौत के कारणों की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि अब तक ऐसा कोई प्रमाण नहीं मिला है, जिससे इन मौतों को भगदड़ से जोड़ा जा सके।

बारिश थमते ही अचानक बढ़ गई भीड़

गुरुवार सुबह से Puri में लगातार बारिश होती रही, जिसके चलते कई धार्मिक अनुष्ठान भी बारिश के बीच ही संपन्न हुए। शाम करीब पांच बजे भगवान Jagannath, Balabhadra और Subhadra के रथ आगे बढ़ने लगे। करीब एक घंटे बाद बारिश रुकते ही होटल और लॉज में रुके हजारों श्रद्धालु भी रथ मार्ग पर पहुंच गए। अचानक बढ़ी भीड़ के कारण रथों के आसपास धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई और कई लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

भीड़ प्रबंधन पर उठे सवाल

प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, भीड़ बढ़ने के बावजूद मंदिर के Singhadwar से रथों की ओर लोगों की आवाजाही नहीं रोकी गई। प्रवेश को नियंत्रित करने या भीड़ को वैकल्पिक मार्गों पर मोड़ने की व्यवस्था भी समय पर नहीं की गई। आने और जाने के लिए अलग-अलग रास्ते स्पष्ट नहीं होने से लोगों की आवाजाही अव्यवस्थित रही। वहीं कई स्थानों पर बैरिकेडिंग भीड़ को नियंत्रित करने के बजाय चोक पॉइंट बन गई, जिससे धक्का-मुक्की जैसी स्थिति पैदा हुई।

आज फिर शुरू होगी Rath Yatra

देर शाम तक भगवान Jagannath का रथ लगभग 200 मीटर, Balabhadra का रथ 500 मीटर और देवी Subhadra का रथ 700 मीटर आगे बढ़ने के बाद रोक दिया गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, शुक्रवार सुबह 9:30 बजे पूजा और भोग के बाद रथयात्रा दोबारा शुरू होगी। प्रशासन का कहना है कि आगे की यात्रा के दौरान सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।