Netflix फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ पर बवाल, भोपाल में ब्राह्मण समाज का विरोध

OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ को लेकर देशभर में विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ब्राह्मण समाज के लोगों ने सड़कों पर उतरकर फिल्म के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

Netflix फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ पर बवाल, भोपाल में ब्राह्मण समाज का विरोध

भोपाल: OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ को लेकर देशभर में विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ब्राह्मण समाज के लोगों ने सड़कों पर उतरकर फिल्म के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि फिल्म में ब्राह्मण समाज को घूसखोर और भ्रष्ट के रूप में दिखाया गया है, जिससे समाज की छवि को ठेस पहुंची है।

अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष पुष्पेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पंडित, धार्मिक नेता और ब्राह्मण समाज के लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने फिल्म के पोस्टर और नाम को आपत्तिजनक बताते हुए जमकर नारेबाजी की। ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों का साफ कहना है कि ‘घूसखोर पंडत’ फिल्म का शीर्षक ही पूरे ब्राह्मण समाज को बदनाम करने वाला है और यह धार्मिक भावनाओं को आहत करता है। जिसे तुरंत हटाया जाए।

निर्माता-निर्देशक पर FIR की मांग

प्रदर्शन के दौरान संगठनों ने फिल्म के निर्माता, निर्देशक और अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की। समाज के नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को प्रदेश स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक ले जाया जाएगा।

फिल्म मेकर्स की चुप्पी

अब तक फिल्म के मेकर्स या नेटफ्लिक्स की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि, बढ़ते विरोध और कानूनी दबाव के चलते आने वाले दिनों में इस मामले पर कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है।